Aishwarya Shrima Cat-Fight: ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की ऐसी हसीना हैं, जिनकी किसी से दुश्मनी नहीं हैं। अगर सलमान खान विवाद को हटा दिया जाए तो शायद ही किसी के साथ ऐश के विवाद की खबरें मिलती हैं लेकिन बीते कुछ समय से बताया जा रहा है कि ऐश की अपनी ही भाभी श्रीमा से नहीं बन रही है। लोगों को इस बात का अंदाजा पहली दफा तब लगा जब उन्होंने इन दोनों का सोशल मीडिया अकाउंट उठाकर देखा था। बहुत कम लोगों को पता है कि सोशल मीडिया पर श्रीमा और ऐश एक-दूसरे को फॉलो ही नहीं करते हैं। इसके बाद से ही लोगों को इनके बीच विवाद की भनक लगी थी। आइए आपको श्रीमा-ऐश के खट्टे-मीठे रिश्ते के बारे में बताते हैं:
ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही स्टार हो लेकिन वो निजी तौर पर बहुत ही प्राइवेट इंसान हैं। वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी देती हैं। अगर आप ऐश का सोशल मीडिया अकाउंट उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि वो बहुत ही चुनिंदा पोस्ट शेयर करती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई की शादी श्रीमा राय से हुई है। बहुत कम लोगों को ही पता है कि श्रीमा राय सोशल मीडिया स्टार हैं, जो फैशन से रिलेटिड कंटेट लोगों के साथ शेयर करती हैं।
श्रीमा राय की सोशल मीडिया पर शानदार फॉलोइंग है। उनकी फैशन वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं और खूब प्यार बरसाते हैं। श्रीमा फैंस के लिए ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने ंतो श्रीमा राय और ऐश के बीच काफी समय से अनबन चल रही है। फैमिली फंक्शन्स में भी ये दोनों बची-बची घूमती हैं। कुछ इनसाइडर्स की मानें तो श्रीमा-ऐश के बीच के अनबन की वजह किसी को नहीं पता है।
अगर आप ऐश की फैमिली फोटोज उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि वो अपनी भाभी श्रीमा राय के साथ बहुत कम ही दिखती हैं। इंटरनेट पर ऐसी चुनिंदा फोटोज ही मौजूद हैं, जिनमें वो श्रीमा के साथ पोज दे रही हैं।
आराध्या बच्चन की मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन और मामी श्रीमा राय के बीच दुश्मनी इस कदर है कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो तक नहीं करते हैं। इनके बीच 36 का आंकड़ा कब पैदा हुआ ये तो बहुत कम लोगों को पता है लेकिन इनकी दूरियां सभी को समझ आती हैं।