Kriti Sanon's Flops Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने कई बेहतरीन फिल्में कर दर्शकों के बीच खुद की अलग पहचान बनाई है। वहीं दूसरी ओर एक समय ऐसा आ गया था, जब कृति सेनॉन बैक टू बैक फ्लॉप्स दे रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको कृति सेनॉन द्वारा दी गईं फ्लॉप मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट को देखकर आपको हैरानी होगी।
टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बोर्न' में कृति सेनॉन अहम रोल में नजर आई थीं। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी फ्लॉप रही थी।
'पानीपत' मूवी से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निराशाजनक ही रहा था। इस फिल्म में भी कृति सेनॉन नजर आई थीं।
'अर्जुन पटियाला' में कृति सेनॉन के साथ दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी। फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' भी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई थी। इस मूवी में कृति सेनॉन ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनॉन को लीड रोल में देखा गया था। इस मूवी ने भी निर्माताओं को काफी तगड़ा नुकसान पहुंचाया था।
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में कृति सेनॉन ने माता सीता का रोल अदा किया था। 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी।