Bollywood Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे आज यानी 22 अप्रैल को स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। आमिर खान आज अपने बेटे जुनैद के साथ दिखाई दिए। सारा अली खान के नए लुक देखने के बाद लोग देखते रह गए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा आज धांसू अंदाज में दिखाई दीं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से सितारे स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपने धांसू लुक में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा का ये धांसू लुक देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गएष
एक्ट्रेस निया शर्मा आज एक इवेंट में जाते समय गिरते-गिरते बच गईं। निया शर्मा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। निया शर्मा की इस तस्वीर को देख फैंस हैरान हो गए।
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। रकुल प्रीत सिंह अपने इस लुक में बेहद हसीन लगीं। रकुल प्रीत सिंह की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस सारा अली खान आज ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान सारा अली खान के फेस पर प्यारी सी स्माइल दिखीं। सारा अली खान की स्माइल लोगों का दिल लूट रही है।
एक्टर आमिर खान आज अपने बेटे जुनैद के साथ नजर आए। आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान को साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए।
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज देसी लुक में नजर आईं। तेजस्वी प्रकाश का ये लुक खूब वायरल हो रहा है। तेजस्वी प्रकाश की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।