बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने बर्थडे के मौके पर लोगों को अपनी नई गर्लफ्रेंड के बारे में बताया। नई गर्लफ्रेंड की एंट्री होने के बाद से ही आमिर खान अपनी पुरानी फैमली के साथ काफी कम नजर आते हैं। इसका एक सबसे बड़ा सबूत अभी हाल ही में हुई किरण राव की ईद पार्टी है। इस ईद पार्टी में आमिर के परिवार के लगभग सभी लोग नजर आए लेकिन आमिर खान इस ईद पार्टी के नदारद दिखे। किरण राव की ईद पार्टी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए देखते हैं फोटोज।
आमिर खान की बेटी इरा खान किरण राव की ईद पार्टी में अपने पति नूपुर शिखरे के साथ पहुंची। इस पार्टी में नूपुर शिखरे काफी खुश नजर आए।
इस ईद पार्टी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण देसी लुक में नजर आईं। आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ भी ब्लू कलर का सूट पहने दिखीं।
ईद पार्टी में सबका ध्यान आमिर खान के छोटे बेटे आजाद और एक्टर की अम्मी ने अपनी तरफ खींच लिया। आमिर खान के लाडले बेहद क्यूट लग रहे थे।
किरण राव द्वारा आयोजित इस ईद पार्टी में आमिर खान की दोनों बहनें नजर आईं। आमिर की बहनों ने एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई।
ईद पार्टी में आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता साथ नजर आईं। किरण राव और रीना दत्ता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है।
किरण राव की इस ईद पार्टी में नजर न आने पर आमिर खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा की नई गर्लफ्रेंड मिलते ही परिवार को भूल गए।