संजय दत्त संग काम करने से खौफ खाती थी ये हसीनाएं, लाल आंखें देख भाग जाती थी 5 km दूर

Actresses Who Rejected Sanjay Dutt Movies: संजय दत्त बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है, जिसके साथ एक्ट्रेसेस काम करने के लिए बेताब रहती थीं। हालांकि इंडस्ट्री में ऐसी भी कई हसीनाएं हैं, जो कि संजय दत्त का नाम सुनते ही भाग जाती हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Feb 11 2026, 17:34 IST
संजय दत्त संग काम करने से खौफ खाती थी ये हसीनाएंImage Credit : Instagram01 / 06

संजय दत्त संग काम करने से खौफ खाती थी ये हसीनाएं

Actresses Who Rejected Sanjay Dutt Movies: संजय दत्त बॉलीवुड के बड़े सितारे रहे हैं, लेकिन कई एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करने से बचती रहीं। कुछ ने तो फिल्म साइन करने के बाद भी बाहर निकल लिया। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है माधुरी दीक्षित का, जिन्होंने संजय के साथ कई हिट फिल्में कीं, लेकिन बाद में कुछ प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए। इसके अलावा भी बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो कि उनके साथ काम करने से मना कर चुके हैं। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

टीना मुनीमImage Credit : Instagram02 / 06

टीना मुनीम

संजय दत्त और टीना मुनीम के लिंकअप के खूब चर्चे रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि फिर संजय और टीना का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद टीना ने कभी संजय के साथ काम नहीं किया।

माधुरी दीक्षितImage Credit : Instagram03 / 06

माधुरी दीक्षित

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी के बारे में सभी लोग जानते हैं। संजय और माधुरी ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि फिर कुछ ऐसा हुआ कि माधुरी और संजय के बीच सबकुछ खत्म हो गया। दरअसल, 1993 के मुंबई धमाकों के बाद, जब संजय दत्त का नाम सामने आया और वे कानूनी मुश्किलों में फंस गए, तब कथित तौर पर माधुरी दीक्षित ने उनसे दूरी बना ली थी और उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। बाद में माधुरी और संजय फिल्म कलंक में नजर आए थे।

मल्लिका शेरावतImage Credit : Instagram04 / 06

मल्लिका शेरावत

इस लिस्ट में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का नाम शामिल है। उन्होंने भी संजय दत्त के साथ काम करने से मना कर दिया था। वहीं संजय ने भी एक बार कहा था कि वो मल्लिका के साथ काम नहीं करेंगे।

आलिया भट्टImage Credit : Instagram05 / 06

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के पास संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' में कम करने का ऑफर आया था। किसी वजह से आलिया ने मूवी को रिजेक्ट कर दिया था।

sridev (8)Image Credit : Instagram06 / 06

sridev (8)

रिपोर्ट्स की मानें तो करियर के शुरुआती दिनों में संजय दत्त नशे की हालत में श्रीदेवी के मेकअप रूम में घुस गए थे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया था, जिससे अभिनेत्री डर गई थीं। इसके बाद श्रीदेवी ने संजय संग काम करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने मूवी के लिए हां कर दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!