हर साल की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। यह साल योग दिवस के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि यह इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ है।
योग दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में निबंध, स्पीच और स्लोगन और पोस्टर मेकिंग सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ड्राइंग आइडिया बताने जा रहे हैं।
भारत में योग का इतिहास बहुत पुराना है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को सबसे सटीक माना गया है। आज कल के भाग - दौड़ भरे जीवन की वजह से योग का महत्व भी बढ़ गया है। ऐसे में ये खास दिन योग और प्राणायाम का महत्व समझाने के लिए मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। इसके बाद से हर साल यह दिन भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम - 'योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' यानी 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है। इस साल की थीम दर्शाती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।