कौन हैं Bigg Boss में पहुंचे मृदुल तिवारी, कितने हैं पढ़े लिखे, ऐसे बने यूट्यूब के किंग

Who is Bigg boss fame Mridul Tiwari: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन का 19 वां सीजन शुरू हो चुका है। दूसरे एपिसोड में मामला कैप्टेंसी टास्क तक आ पहुंचा है। इस सीजन में उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले यूट्यूबर मृदुल तिवारी भी बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। यूट्यूब के किंग कहे जाने वाले मृदुल कहां से हैं पढ़े हैं।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Aug 28 2025, 11:30 IST
कौन हैं मृदुल तिवारी Image Credit : Instagram: The Mridul01 / 07

कौन हैं मृदुल तिवारी

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन का 19 वां सीजन शुरू हो चुका है। दूसरे एपिसोड में मामला कैप्टेंसी टास्क तक आ पहुंचा है। इस सीजन में उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले यूट्यूबर मृदुल तिवारी भी बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। यूट्यूब के किंग कहे जाने वाले मृदुल कहां से हैं पढ़े हैं।

इटावा में हुआ जन्मImage Credit : Instagram: The Mridul02 / 07

इटावा में हुआ जन्म

मृदुल तिवारी 8 जुलाई 2000 को उत्तर प्रदेश के इटावा में जन्मे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहते हैं।

मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन Image Credit : Instagram: The Mridul03 / 07

मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

मृदुल ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। मृदुल अपने दोस्त नितिन और बहन प्रगति के साथ मिलकर वीडियो बनाते हैं ।

करोड़ों में सब्सक्राइबरImage Credit : Instagram: The Mridul04 / 07

करोड़ों में सब्सक्राइबर

24 वर्षीय यूट्यूबर के यूट्यूब पर 1.91 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूट्यूब से नितिन मृदुल की कमाई लाखों में है। उनके पास दो लैंबॉर्गिनी कारें हैं।

ऐसे शुरू हुआ सफरImage Credit : Instagram: The Mridul05 / 07

ऐसे शुरू हुआ सफर

मृदुल तिवारी को बचपन से फ़ोटो खींचने का बहुत शौक था। इसके लिए उन्होंने नया कैमरा खरीदा और नोएडा में फोटो खींचने का काम करने लगे। उस समय मृदुल की उम्र महज 17 साल की थी।

एक वीडियो हुआ हिटImage Credit : Instagram: The Mridul06 / 07

एक वीडियो हुआ हिट

उन्होंने अपनी बहन प्रगति के साथ 'भाई बहिन का प्यार' वीडियो डाली तो उसे 43 लाख लोगों ने देखा। इसके बाद मृदुल के वीडियो लगातार वायरल होते चले गए। वर्तमान में 'द मृदुल' यूट्यूब चैनल काफी हिट है।

टॉप यूट्यूबर Image Credit : Instagram: The Mridul07 / 07

टॉप यूट्यूबर

मृदुल को यूट्यूब ने उन्हें सिल्वर, गोल्ड, डायमंड बटन देकर सम्मानित किया है। उनका नाम देश के टॉप टेन सफल यूट्यूबर में शामिल है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!