IAS का मतलब सिर्फ DM नहीं, जानें कब मिलता है सबसे ऊंचा पद, कितनी होती है सैलरी

यूपीएससी सिविल सर्विस को देश की सबसे कठिन परीक्षा कही जाती है। यूपीएससी क्रैक करने के बाद देश के सबसे अहम पद IAS, IPS और IFS के लिए चुने जाते हैं। यूपीएससी क्रैक करने के बाद फाइनल कट ऑफ के आधार पर कैंडिडेट्स को कैडर अलॉट होता है। बता दें कि IAS कैडर में सेलेक्ट होने वाले सिर्फ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट यानी DM नहीं होते। आइए जानते हैं कि IAS बनने के बाद कौन-कौन से पद मिलते हैं।

Authored by: Ravi MallickUpdated Aug 28 2024, 13:39 IST
कई अलग-अलग पदImage Credit : Instagram01 / 07

कई अलग-अलग पद

यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने के बाद आईएएस चुने जाने वाले कैंडिडेट को कई अलग-अलग पदों से गुजरना होता है। इसमें कौन-कौन से पद शामिल हैं और किस पद पर कितने साल काम करना होता है इसकी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं।

सबसे पहली पोस्टिंगImage Credit : Instagram02 / 07

सबसे पहली पोस्टिंग

UPSC क्रैक करने के बाद मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। इस ट्रेनिंग के बाद एक आईएएस की सबसे पहली पोस्टिंग SDM या असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर होती है। इस पद पर 1 से 4 साल तक काम करना होता है।

ADM का पदImage Credit : Instagram03 / 07

ADM का पद

एसडीएम के बाद एक IAS अधिकारी को ADM या डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पोस्टिंग होती है। इस पद पर 5 से 8 साल तक काम करना होता है। इस पद पर बेसिक सैलरी 56,100 रुपये होती है। इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलता है।

डीएम का पदImage Credit : Instagram04 / 07

डीएम का पद

डिप्टी सेक्रेटरी के बाद आईएएस ऑफिसर को प्रमोट होकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट या जॉइंट सेक्रेटरी या डिप्टी सेक्रेटरी का पद मिलता है। इसमें 9 से 12 साल तक काम करना होता है। इस पद पर बेसिक सैलरी 78,800 रुपये होती है।

सबसे लंबा कामImage Credit : Instagram05 / 07

सबसे लंबा काम

एक IAS को डीएम के पद पर लंबा काम करना होता है। इसके बाद स्पेशल सेक्रेटरी कम डायरेक्टर के पद पर एक आईएएस ऑफिसर को प्रमोट किया जाता है। इस पद पर 13 से 16 साल की सर्विस पूरी करनी होती है। इसमें सैलरी 1,18,500 से शुरू होती है।

डिविजनल कमिश्नरImage Credit : Instagram06 / 07

डिविजनल कमिश्नर

इसके बाद डिविजनल कमिश्नर या सेक्रेटरी कम कमिश्नर का पद मिलता है। एक आईएएस ऑफिसर को उसके करियर का 16 से 24 साल के बीच का समय इस पोस्ट पर गुजरना होता है। करीब 5 साल डिविजनल कमिश्नर के पद पर काम करने के बाद एडिशनल सेक्रेटरी या प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर सर्विस देना होता है। इसपर सैलरी 1,82,200 रुपये होती है।

सबसे ऊंचा पदImage Credit : Instagram07 / 07

सबसे ऊंचा पद

एक IAS का सबसे ऊंचा पद कैबिनेट सेक्रेटरी ऑफ इंडिया का होता है। जो ऑफिसर को उनके रिटायरमेंट के कुछ साल पहले मिलता है। इस पद पर 35 साल से ज्यादा अनुभव पर पोस्टिंग होती है। इस पद पर सैलरी 2,50,000 रुपये होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!