बता दें एमबीए और पीजीडीएम दोनों मैनेजमेंट के सबसे पॉपुलर कोर्सेज में से एक हैं। एमबीए एक डिग्री कोर्स है। वहीं पीजीडीएम एक डिप्लोमा कोर्स है।
एमबीए में एकेडमिक और थ्योरेटिकल नॉलेज पर फोकस किया जाता है। जबकि पीजीडीएम में जॉब ओरिएंटेड और इंडस्ट्री के हिसाब से प्रैक्टिकल नॉलेज की पढ़ाई करवाई जाती है।
एमबीए (MBA) का फुलफॉर्म Master Of Business Administration होता है। जबकि पीजीडीएम (PGDM) का फुलफॉर्म Post Graduate Diploma In Management होता है।
सिलेबस के हिसाब से देखा जाए तो एमबीए का सिलेबस यूनिवर्सिटी की ओर से निर्धारित किया जाता है और पीजीडीएम कोर्सेज में इंस्टीट्यूट अपने स्तर पर बदलाव कर सकते हैं।
जॉब के लिहाज से देखें तो दोनों को समान वैल्यू दी जाती है। हालांकि कई इंडस्ट्री में एमबीए का ज्यादा महत्व होता है। एमबीए की डिग्री वाले स्टूडेंट्स को ज्यादा सैलरी और पैकेज दिया जाता है।