MBBS के बाद सबसे ज्यादा कमाई वाले सेक्टर में स्पेशलाइज्ड क्लिनिकल प्रैक्टिस (जैसे, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी), हेल्थकेयर मैनेजमेंट और फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री शामिल हैं। पोस्टग्रेजुएट डिग्री (MD/MS, DM/MCh) के साथ कमाई की संभावना काफी बढ़ जाती है, लेकिन यह प्राइवेट प्रैक्टिस और इंडस्ट्री में निभाई जाने वाली भूमिकाओं पर निर्भर करती है। यहां MBBS के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 7 सेक्टर दिए गए हैं:
MBBS के बाद MD/MS और फिर DM/MCh करके सुपर स्पेशलिस्ट बना जा सकता है। उदाहरण के तौर पर कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के डॉक्टर), न्यूरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट !कमाई: 25 लाख से 1 करोड़ रुपये सलाना (अनुभव और स्किल के आधार पर)
जनरल सर्जन, न्यूरोसर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग काफी ज्यादा रहती है। आमतौर पर ये हर साल औसतन 10 लाख से 25 लाख रुपये तक कमाते हैं। जबकि अपनी विशेषज्ञता और सर्जरी की संख्या के आधार पर, ये सालाना 20 लाख से 80 लाख रुपये या इससे भी ज्यादा सालाना कमा सकते हैं।
MBBS के बाद MBA Hospital Management या Healthcare Management कर सकते हैं। इसमें हॉस्पिटल संचालन, हेल्थकेयर प्लानिंग और मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशनजैसी चीजें शामिल हैं। एक बार इसमें लग गए तो 12 लाख से 40 लाख रुपये सालाना कमाई करना आसान हो जाएगा।
ये क्षेत्र नई दवाओं की खोज से जुड़े हैं, इसमें क्लिनिकल ट्रायल्स और भविष्य की तकनीक पर फोकस किया जाता है। इसमें क्लिनिकल रिसर्च, ड्रग डेवलपमेंट और मेडिकल एडवाइजरी शामिल है। चूंकि इसमें स्कोप अच्छा है, ऐसे में 15 लाख से 50 लाख रुपये तक सालाना कमाई की जा सकती है।
अनुभव के बाद अपना क्लिनिक या अस्पताल खोलना सबसे कमाई वाले विकल्पों में से एक माना जाता है। अगर आपने अपनी एडवाइस से और उपचार से लोगों का विश्वास जीता तो क्लिनिक या अस्पताल चलने से कोई नहीं रोक सकता है। इसमें कमाई बहुत है, और लगातार बढ़ती रहती है, जिसके बाद डॉक्टर कई जगह बैठना शुरू कर देता है।
MBBS के बाद MD/MS और अनुभव के साथ मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने का विकल्प भी होता है। मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर बन गए तो महीने में लाख डेढ़ लाख या इससे ज्यादा की सैलरी उठा सकते हैं। जबकि अकादमिक क्षेत्र (या विषय) ज्ञान की एक विशिष्ट शाखा है, जिसे उच्च शिक्षा के स्तर पर पढ़ाया, पढ़ा और शोध किया जाता है। एक बार ये पूरा हो गया तो कमाई जबरदस्त होगी।
आजकल हेल्थ ऐप, हेल्थ स्टार्टअप, मेडिकल कंटेंट राइटिंग और डिजिटल हेल्थ कंपनियों में डॉक्टरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसमें हेल्थ टेक कंपनियां, मेडिकल कंसल्टिंग और ऑनलाइन हेल्थ प्लेटफॉर्म भी बढ़ रहे हैं। यहां भी कमाई को प्रतिमाह लाखों में एक्सपेक्ट किया जा सकता है।