500 में से 499 नंबर लाकर गाजियाबाद की श्लोका ने गाड़े झंडे, CBSE टॉपर बन रचा इतिहास

Shlokaa Upadhyaya Becomes CBSE 12TH National topper with 499 marks: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा से सबको चौंका दिया है। इस बार सीबीएसई 12वीं में तीन छात्र-छात्राओं ने 99.80 प्रतिशत के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इन तीन छात्रों में गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर एक्सटेंशन की श्लोका उपाध्याय का नाम भी शामिल है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated May 14 2025, 12:53 IST
सीबीएसई 12वीं की टॉपर Image Credit : Instagram01 / 05

सीबीएसई 12वीं की टॉपर

सीबीएसई 12वीं में तीन छात्र-छात्राओं ने 99.80 प्रतिशत के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इन तीन छात्रों में गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर एक्सटेंशन की श्लोका उपाध्याय का नाम भी शामिल है।

छात्राओं ने बाजी मारी Image Credit : Instagram02 / 05

छात्राओं ने बाजी मारी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है। 12वीं क्लास में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 5 फीसद अधिक हैं।

यूपी के तीन छात्र पहले नंबर पर Image Credit : Instagram03 / 05

यूपी के तीन छात्र पहले नंबर पर

इस बार सीबीएसई 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले तीन छात्र उत्तर प्रदेश से हैं। शामली की सावी जैन, मेरठ के करण पिलानिया और गाजियाबाद की श्लोका उपाध्याय टॉपर बने हैं।

डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन की छात्रा Image Credit : Instagram04 / 05

डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन की छात्रा

डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन की छात्रा श्लोका उपाध्याय ने 99.8% अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है। डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने कहा कि हमारी छात्रा श्लोका उपाध्याय ने 99.8% अंक प्राप्त कर न केवल डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन का नाम रोशन किया है, बल्कि यह सिद्ध किया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

4 विषयों में 100 नंबर 05 / 05

4 विषयों में 100 नंबर

श्लोका के चार विषयों में तो 100 में 100 अंक आए हैं। श्लोका उपाध्याय के अंग्रेजी में 100, राजनीति विज्ञान में 100, भूगोल में 100, जियो स्पेशल टेक्नोलॉजी में 100 और केवल इतिहास में 99 अंक आए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!