अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन की शुरुआत 11 अगस्त से हो चुकी है। शो ने अपने पहले ही हफ्ते में दर्शकों की एक्साइटमें बढ़ा दी है। (Photo: Sony tv)
इस सीजन की खास बात ये है कि इसे पहले ही हफ्ते में पहला करोड़पति मिल गया है, जिसका प्रोमो भी चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। (Photo: Sony tv)
इस शो में हाल ही में अमिताभ बच्चन ने काली मिर्च से संबंधित एक रोचक सवाल पूछा। इस सवाल की कीमत थी एक करोड़ रुपये। क्या आपको इसका जवाब मालूम है। (Photo: Pixabay)
अमिताभ बच्चन के इस क्विज रियलिटी शो में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो कंटेस्टेंट के साथ साथ दर्शकों का भी दिमाग हिला देते हैं। (Photo: Sony tv)
कौन बनेगा करोड़पति 17 के पहले एपिसोड में पहली कंटेस्टेंट के रूप में 21 साल की कशिश सिंघल आईं जो दिल्ली की रहने वाली हैं। कशिश सिंघल ने 14 सवालों के सही जवाब दे दिए लेकिन एक करोड़ के सवाल पर अटक गईं। (Photo: Sony tv)
ये सवाल था- विसीगोथ के किस राजा ने शहर से घेराबंदी हटाने के लिए, प्राचीन रोम से फिरौती के रूप में काली मिर्च की मांग की थी, जिसका रोम भारत में व्यापार करता था? (Photo: Pixabay)
इसके ऑप्शन थे A- लुडोविक B - एमेरिक C - अलारिक D - पीयोडोरिक। इनमें से सही जवाब था ऑप्शन B - एमेरिक। (Photo: Pixabay)