यूपीएससी सीएसई पास करना मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं, यही से आज के लेख की शुरुआत करते हैं....इस परीक्षा के लिए दृढ़ निश्चय होना जरूरी है, गौरतलब है मेहनत तो हर परीक्षा के लिए करनी होती है, इसलिए मेहनत करने से मत डरिये, हांं, तैयारी के दौरान धैर्य एक बड़ा हथियार हो सकता है, आज की कहानी IAS Vishal Narwade की है, जिनका धैर्य ही था कि पांच बार कोशिश करने के बावजूद हार नहीं मानी और छठे प्रयास में जग को साबित कर दिया कि मन से जीते जीत है, मन से हारे हार (Image - TNN)
माना कुछ लोग पहले प्रयास में अपनी किस्मत बदलने का हुनर रखते होंगे, लेकिन कभी-कभी किस्मत थोड़ा समय मांगती है। लेकिन अगर कोई ठान ले और मानसिक रूप से मजबूत हो, तो असंभव भी संभव हो जाता है। इसी का उदाहरण हैं महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले Vishal Narwade (Image - Canva)
Vishal Narwade पांच बार अपने लक्ष्य से चूके, ये ऐसी स्थिति है जब लोग हथियार डाल देते हैं, लेकिन जो हथियार न डाले उसे योद्धा कहते हैं। Vishal Narwade ने भी कभी हार नहीं मानी और अपने छठे तथा अंतिम प्रयास में IAS अधिकारी बनने का सपना साकार किया। (Image - Canva)
लातूर में जन्मे और पले-बढ़े विशल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने IIT जबलपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया, इसी पढ़ाई के दौरान उनका रुझान सिविल सेवा की ओर बढ़ा और उन्होंने UPSC की तैयारी की शुरू कर दी। (Image - Canva)
स्नातक के बाद विशल ने लगातार प्रयास जारी रखे। चार बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 2016 में पांचवें प्रयास में उन्होंने सफलता पाई और IPS अधिकारी बने। लेकिन उनका असली लक्ष्य IAS बनना था, और यही वो बात है जो Vishal Narwade को अन्य लोगों से अलग बनाती है, उन्हें केवल और केवल आईएएस बनना था, ऐसे में उनका मन कभी नहीं भटका। (Image - Canva)
IPS अधिकारी जैसी रैंक या पद पाने के बाद उन्होंने कोशिश करना नहीं छोड़ा और कड़ी मेहनत जारी रखी और 2019 में अपने अंतिम यानी छठे प्रयास में UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर AIR 91 हासिल किया। ये सच साबित हुआ कि नदी अपने पर आ जाए तो पहाड़ों से भी रास्ता बना सकती है। (Image - Canva)
Vishal Narwade की यह यात्रा दिखाती है कि असफलता अंत नहीं होती। यदि जज्बा और मेहनत जारी रहे तो हर सपना साकार हो सकता है। उनकी कहानी आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि कठिनाइयां चाहे जितनी भी हों, मंजिल पाने का रास्ता हमेशा रहता है, बस अपने कोशिश व सपने मत छोड़िए। (Image - Canva)