मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह एक महान अर्थशास्त्री थे। एक महान अर्थशास्त्री और साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके डॉ मनमोहन सिंह की देश सेवा और विनम्रता हमेशा छात्रों को प्रेरित करती है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साल 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद वो हायर एजुकेशन के लिए ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डी फिल की डिग्री प्राप्त की।
मनमोहन सिंह तीन बेटियों के पिता थे। उनकी सबसे बड़ी बेटी का नाम उपिंदर सिंह है। उपिंदर 65 साल की हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी और कनाडा के मैकग्रिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वो पेशे से एक इतिहासकार हैं। उन्होंने अशोका विश्वविद्यालय में फैकल्टी के तौर पर काम किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बेटी का नाम दमन सिंह है। दमन सिंह की शादी IPS ऑफिसर अशोक पटलायक से हुई है। दमन 59 साल की हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई की है। दमन पेशे से एक लेखिका हैं। उन्होंने अपने पिता के जीवन पर भी किताब लिखा है।
मनमोहन सिंह की तीसरी और सबसे छोटी बेटी का नाम अमृत सिंह है। अमृत सिंह 54 साल की हैं और वो पेशे से एक वकील हैं। उन्होंने भी पिता की तरह ही ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिंज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। अमृत सिंह की पहचान अब भारतीय-अमेरिकी मूल की वकील के तौर पर है।