पिता वकील और बेटी 99% लाकर बनी CBSE टॉपर, आंखों में पल रहा जज बनने का सपना

CBSE 12Th Topper Anamika Chauhan Inspirational Story: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुका है। 13 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटर के नतीजे जारी कर दिए और इसी के साथ 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार सीबीएसई 12वीं में 85.20% प्रतिशत छात्र छात्राएं पास हुए हैं और एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बेटी अनामिका चौहान ने 99.0 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर्स की लिस्ट में शामिल होकर इतिहास रचा है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated May 14 2026, 09:37 IST
सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार खत्मImage Credit : Social Media/CANVA01 / 07

सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार खत्म

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुका है। 13 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटर के नतीजे जारी कर दिए और इसी के साथ 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

कैसा रहा रिजल्टImage Credit : Social Media/CANVA02 / 07

कैसा रहा रिजल्ट

इस बार सीबीएसई 12वीं में 85.20% प्रतिशत छात्र छात्राएं पास हुए हैं और एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार 12वीं में कुल 18,57,517 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 स्टूडेंट्स को सफलता मिली है।

छात्राओं ने मारी बाजीImage Credit : Social Media/CANVA03 / 07

छात्राओं ने मारी बाजी

छात्राओं का पास प्रतिशत 88.86% रहा है, जबकि 82.13% छात्र सफल हुए हैं। जिन बेटियों ने इस बार सीबीएसई 12वीं में इतिहास रचा है उनकी कहानी काफी दिलचस्प है।

मैनपुरी की अनामिका टॉपरImage Credit : Social Media/CANVA04 / 07

मैनपुरी की अनामिका टॉपर

इस बार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बेटी अनामिका चौहान ने 99.0 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर्स की लिस्ट में शामिल होकर इतिहास रचा है।मैनपुरी की अनामिका चौहान ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.0 % मार्क्स प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अनामिका यह उपलब्धि निरंतर पढ़ाई और विषयों पर गहरी पकड़ प्राप्त कर पाई है।

जज बनने का सपनाImage Credit : Social Media/CANVA05 / 07

जज बनने का सपना

अनामिका चौहान न्यायिक सेवा में जाना चाहती हैं। यह इच्छा उन्हें उनके पिता को देखकर आई है। बता दें कि अनामिका के पिता राघवेंद्र चौहान Advocate हैं। अनामिका ने आगे बताया कि वह अब बीए एलएलबी करेंगी।

सोशल मीडिया से बनाई दूरीImage Credit : Social Media/CANVA06 / 07

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

अनामिका ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मोबाइल फोन से दूरी बनाई। क्योंकि उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, इसलिए उन्हें डिस्ट्रैक्शन नहीं हुआ और न ही मोबाइल की इतनी आवश्यकता महसूस हुई।

हर विषय पर पकड़ मजबूतImage Credit : Social Media/CANVA07 / 07

हर विषय पर पकड़ मजबूत

निरंतर पढ़ाई कर उन्होंने हर विषय पर अपनी पकड़ मजबूत की और 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!