आगरा की पहचान ताजमहल से है, लेकिन One District, One Product के तहत यहां के चमड़े के उत्पाद और पत्थर व मार्बल से बनाए जाने वाले हैंडमेड उत्पाद आते हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस जिले की पहचान इसके म्यूजिकल इंट्रूमेंट और रेडीमेड गार्मेंट्स हैं। यह उत्पाद अमरोहा जिले के वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट हैं।
अलीगढ़ को अपने तालों की वजह से ताला नगरी भी कहते हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के तहत अलीगढ़ के ताले, हार्डवेयर और मेटल हैंडिक्राफ्ट आते हैं।
पशुपालन औरैया जिले का प्रमुख कार्य है। यह जिला, राज्य का सबसे ज्यादा घी उत्पादक जिला है। यहां से अन्य राज्यों को भी घी भेजा जाता है। घी औरेया का वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट है।
आजमगढ़ का One District, One Product यहां की ब्लैक पॉटरी है। जिले के निजामाबाद इलाके में कास तरह की मिट्टी से यह कलाकारी की जाती है। यहां ब्लैक पॉटरी बनाने में करीब 200 कलाकार लगे हुए हैं।
अंबेडकर नगर के टांडा क्षेत्र में खासतौर पर पावर लूम के जरिए कपड़े बनाए जाते हैं। टेक्सटाइल ही अंबेडकर नगर जिले का वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट है। पिछले 50 वर्षों में टांडा का लगभग हर परिवार इस उद्योग से जुड़ा रहा है।
अमेठी के निचले इलाकों में सरपट नामक घास काफी मात्रा में होती है। यहां के स्थानीय लोग मूंज से फुट मैट, कैरी बैग, स्टूल, रस्सियां, पेन स्टैंड, कुर्सी-टेबल जैसे उत्पाद बनाते हैं। मूंज ही इस जिले का One District, One Product है।
सर्दियों और गुड़ की मिठास का खास संबंध है। ऐसा ही संबंध गुड़ का अयोध्या के साथ भी है, तभी तो गुड़ अयोध्या का वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट है। जिले की करीब 20 फीसद भूमि पर गन्ने की खेती होती है। यहां पर गुड़ और गुड़ के उत्पाद जैसे गज्जक, लड्डू, चिक्की आदि भी बनाए जाते हैं।