Lucknow Metro: पुराने लखनऊ में दौड़ेगी मेट्रो, चारबाग से वसंत कुंज के बीच जल्द शुरू होगा काम; देखें स्टेशनों की पूरी लिस्ट

Lucknow Metro: लखनऊ के पुराने शहर (ओल्ड सिटी) के निवासियों के लिए मेट्रो का सपना अब हकीकत बनने के करीब है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने फेज-1B के तहत लाइन-2 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) के लिए डिजाइन सलाहकार (DDC) के रूप में 'AYESA' को चुना है। 5,801 करोड़ रुपये की लागत वाली यह प्रोजेक्ट चारबाग से वसंत कुंज के बीच सफर की तस्वीर बदल देगा।

Authored by: निशांत तिवारीUpdated Feb 5 2026, 11:52 IST
प्रोजेक्ट को मिली नई गतिImage Credit : Upmrcl/AI Image01 / 07

प्रोजेक्ट को मिली नई गति

लखनऊ मेट्रो के विस्तार की दिशा में एक बड़ी बाधा पार कर ली गई है। UPMRC ने स्पेनिश फर्म 'AYESA' को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के विस्तृत डिजाइन सलाहकार (DDC) के रूप में घोषित किया है। कंपनी ने 15.90 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाकर यह अनुबंध हासिल किया है। अब सिविल, आर्किटेक्चरल और इलेक्ट्रिकल डिजाइनिंग का काम तेजी से शुरू होगा।

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर: चारबाग से वसंत कुंजImage Credit : Upmrcl/AI Image02 / 07

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर: चारबाग से वसंत कुंज

फेज-1B के तहत बनने वाली यह लाइन कुल 11.165 किलोमीटर लंबी होगी। यह कॉरिडोर चारबाग रेलवे स्टेशन को वसंत कुंज से जोड़ेगा। इस रूट का मुख्य उद्देश्य पुराने लखनऊ की घनी आबादी और संकरी गलियों में ट्रैफिक के बोझ को कम करना है। केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी।

अंडरग्राउंड और एलीवेटेड रूट Image Credit : Upmrcl/AI Image03 / 07

अंडरग्राउंड और एलीवेटेड रूट

लाइन-2 की बनावट काफी खास होगी। इसका 6.879 किमी हिस्सा जमीन के नीचे (अंडरग्राउंड) होगा, जबकि 4.286 किमी हिस्सा एलीवेटेड (जमीन से ऊपर) बनाया जाएगा। पुराने शहर की ऐतिहासिक इमारतों और घनी बसावट को देखते हुए रूट का बड़ा हिस्सा अंडरग्राउंड रखने का फैसला लिया गया है।

ये होंगे 12 नए मेट्रो स्टेशनImage Credit : Upmrcl/AI Image04 / 07

ये होंगे 12 नए मेट्रो स्टेशन

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के अनुसार, इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जिसमें 7 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। अंडरग्राउंड स्टेशनों में, चारबाग, गौतम बुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक शामिल हैं, जबकि एलीवेटेड स्टेशनों में ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसा बाग और वसंत कुंज शामिल हैं।

ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाImage Credit : Upmrcl/AI Image05 / 07

ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह मेट्रो लाइन लखनऊ की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों जैसे बड़ा और छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, क्लॉक टॉवर और मूसा बाग को सीधे कनेक्टिविटी देगी। इससे विदेशी और स्थानीय पर्यटकों के लिए इन स्थलों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा, जिससे शहर के पर्यटन राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

व्यापारिक केंद्रों और अस्पतालों से जुड़ावImage Credit : Upmrcl/AI Image06 / 07

व्यापारिक केंद्रों और अस्पतालों से जुड़ाव

नया कॉरिडोर लखनऊ के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों जैसे अमीनाबाद, यहियागंज और चौक के बाजारों को जोड़ेगा। इसके अलावा, यह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों तक मरीजों और छात्रों की पहुंच को सुगम बनाएगा। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद लखनऊ मेट्रो का कुल नेटवर्क 34 किमी लंबा हो जाएगा। (AI Image)

टेंडर प्रक्रिया और आगामी समय सीमाImage Credit : Upmrcl/AI Image07 / 07

टेंडर प्रक्रिया और आगामी समय सीमा

​UPMRC ने अगस्त 2025 में इस डिजाइन अनुबंध के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। जनवरी 2026 में वित्तीय बोलियां खोली गईं, जिसमें AYESA ने SYSTRA-Ardanuy JV को पछाड़कर यह ठेका जीता। डिजाइन कंसल्टेंट का कार्यकाल 5 साल का होगा। इसके साथ ही वसंत कुंज में एक नया मेट्रो डिपो भी बनाया जाएगा। (AI Image)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!