शेयर बाजार में हमेशा कमाई का मौका रहता है। बस जरूरत होती है सही समय पर सही शेयर खरीदने की।
अच्छे मानसून से फसल बेहतर होती है, जिससे ग्रामीण आय और खपत बढ़ती है। इससे एफएमसीजी कंपनियों को फायदा होता है। भारत में प्रमुख लिस्टेड एफएमसीजी शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, ब्रिटानिया, डाबर और आईटीसी शामिल हैं।
ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी मानसून से फायदा होता है। खास कर टू-व्हीलर और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों की सेल्स बढ़ जाती है। इनमें हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, बजाज, महिंद्रा और एस्कॉर्ट्स कुबोटा शामिल हैं।
केमिकल और उर्वरक इंडस्ट्री के लिए मानसून बहुत अहम है। इन सेक्टरों की कंपनियां खरीफ सीजन में तेजी की उम्मीद करती हैं। इन सेक्टरों के लिस्टेड स्टॉक्स में GNFC, GSFC, चंबल फर्टिलाइजर्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल और फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर शामिल हैं।
मानसून के दौरान बेहतर प्रोडक्शन से किसान लोन चुकाने की अच्छी स्थिति में होते हैं। इससे बैंकों को लाभ होता है। प्रमुख लिस्टेड बैंकिंग स्टॉक्स में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर मानसून से जुड़े शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।