इस कैफे की कोल्ड कॉफी 200 मिली लीटर की छोटी, कस्टमाइज़्ड बोतलों में पैक होती है। धर्मपाल कठपालिया ने 1952 में Depaul's की शुरुआत की थी।
Depaul's नाम कठपालिया के नाम का यूनीक वर्जन है। कठपालिया का परिवार उनके अपना बिजनेस शुरू करने के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने आगे बढ़कर जनपथ पर एक जनरल स्टोर और स्नैक काउंटर खोला। तब जनपथ को क्वींसवे के नाम से जाना जाता था।
Depaul's युवाओं के लिए दोस्तों से मिलने और कोल्ड कॉफी, सैंडविच, बर्गर और पैटीज़ का स्वाद लेने के लिए एक लोकप्रिय जगह बन गया। शाहरुख और गौरी के अलावा नसीरुद्दीन शाह और मल्लिका शेरावत जैसी मशहूर हस्तियों ने भी इस कैफे की कोल्ड कॉफी का आनंद लिया है।
जनपथ मार्केट अंग्रेजों द्वारा बनाए गए सबसे फैशनेबल और हाई-एंड कमर्शियल एरिया में से एक थी। एक तरफ कनॉट प्लेस और दूसरी तरफ इंडिया गेट के चलते क्वीन्सवे (जो अब जनपथ है) दुकान किराए पर लेने के लिए सबसे महंगी जगहों में से एक था।
जोमैटो के अनुसार यहां हॉट कॉफी (रेगुलर) का रेट 50 रु है। जबकि कोल्ड कॉफी (रेगुलर) और कोल्ड कॉफी शुगर फ्री का रेट 70 रु है। इस कैफे में मिल्क शेक, फ्रूट शेक, आइस टी और सीजनल ड्रिंक भी मिलती हैं।