टीचिंग प्लेटफॉर्म टॉडल की परिता पारेख के साथ संयुक्त रूप से ईशा को 2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला के रूप में जगह दी गई है।
यह लिस्ट पूरे भारत में 35 वर्ष या उससे कम आयु के 150 उद्यमियों की उपलब्धियों के मद्देनजर बनाई गई है।
हुरुन की इस लिस्ट में उन कारोबारियों को शामिल किया गया है, जो खुद के बनाए कम से कम 418 करोड़ रु या दूसरे पीढ़ी के 836 करोड़ रु के बिजनेस को संभाल रहे हैं।
अंबानी परिवार के दूसरे शख्स आकाश अंबानी हैं, जिन्हें हुरुन की लिस्ट में जगह मिली है। 32 वर्षीय आकाश रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं।
लिस्ट में कई 31 वर्षीय कारोबारी शामिल हैं। इनमें शेयरचैट के अंकुश सचदेवा, स्मार्टवर्क्स के नितीश सारदा, गोल्डमेडल इलेक्ट्रिकल्स के अक्षित जैन और बिजनिस के चैतन्य राठी शामिल हैं।