जमीन के नीचे कितना टन सोना, कहां-कहां छिपा है गोल्ड, पहले नंबर पर कौन

सोना एक ऐसी धातु है, जो लोगों के अलावा केंद्रीय बैंकों और सरकारों के लिए भी बहुत अहम है। इसीलिए दुनिया भर के देश सोने की तलाश करते रहते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आज तक दुनिया में कितना सोना खोजा गया है? कितना सोना जमीन से निकाला गया है? किस देश के पास सबसे अधिक सोना है? आइए हम बताते हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Feb 21 2025, 17:04 IST
244,000 मीट्रिक टन सोनाImage Credit : IStock01 / 05

244,000 मीट्रिक टन सोना

आज तक दुनिया में करीब 244,000 मीट्रिक टन सोने की खोज की जा चुकी है। इस 2.44 लाख मीट्रिक टन सोने में से 187,000 मीट्रिक टन का उत्पादन हो चुका है। वहीं जमीन के नीचे अभी भी 57,000 मीट्रिक टन सोना होने का अनुमान है।

सोने की खोज जारीImage Credit : IStock02 / 05

सोने की खोज जारी

ये 57000 मीट्रिक टन वो सोना है, जो अब तक पता लगाया जा चुका है कि ये जमीन के नीचे है। वरना और भी सोने की खोज जारी है और कई देशों में नये गोल्ड रिजर्व मिलते रहते हैं।

सबसे अधिक सोने का भंडारImage Credit : IStock03 / 05

सबसे अधिक सोने का भंडार

हाल ही में चीन और पाकिस्तान में सोने का रिजर्व मिलने का दावा किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार जिन तीन देशों के पास सबसे अधिक सोने का भंडार मिला है, उनमें चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

अमेरिका पहले नंबर परImage Credit : IStock04 / 05

अमेरिका पहले नंबर पर

अब बात करते हैं उन देशों की, जिनके पास सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व है। लिस्ट में अमेरिका पहले नंबर पर है, जिसके पास 8133.46 टन सोना है। फिर जर्मनी (3351.53 टन), इटली (2451.84 टन), फ्रांस (2436.97 टन) और रूस (2335.85 टन) का नंबर है।

भारत 8वें नंबर परImage Credit : IStock05 / 05

भारत 8वें नंबर पर

फिर चीन (2264.32 टन) और जापान (845.97 टन) का नंबर है। भारत 8वें नंबर पर है, जिसके पास 840.76 टन सोना है। 9वें नंबर पर नीदरलैंड (612.45 टन) और 10वें नंबर पर तुर्की (584.93 टन) है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!