​Upcoming Car: अगले महीने रोड पर धाक जमाने आ रही हैं ये 5 कारें, नई वेन्यू से लेकर Tata Sierra तक हैं कतार में​

​Upcoming car launches in november 2025- फेस्टिव सीजन भले ही बीत चुका हो, लेकिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। नवंबर 2025 में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारें और अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें कुछ पूरी तरह नई जनरेशन कारें होंगी, तो कुछ पुराने नाम और नए अवतार में लौटेंगे। आइए जानते हैं इस महीने की प्रमुख लॉन्चिंग्स के बारे में....​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Oct 30 2025, 16:22 IST
​हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)- नई जनरेशन में दमदार वापसी​01 / 07

​हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)- नई जनरेशन में दमदार वापसी​

दूसरी जनरेशन की Hyundai Venue 4 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। छह साल बाद आने वाला यह अपडेटेड मॉडल अब कंपनी की नई SUV डिज़ाइन लैंग्वेज के अनुरूप दिखेगा। इसमें नई ग्रिल, कनेक्टेड टेललैंप, नए अलॉय व्हील्स और ड्युअल-टोन इंटीरियर मिलेगा। फोटो-Brands

बुकिंग शुरू02 / 07

बुकिंग शुरू

केबिन के अंदर वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइव और ट्रैक्शन मोड्स, डुअल 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले, और लेवल 2 ADAS जैसी हाई-टेक फीचर्स होंगे। इंजन ऑप्शन में पुराने वेरिएंट की तरह तीन विकल्प रहेंगे 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल इंजन। यह कार Tata Nexon, Kia Sonet, Maruti Brezza, और Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देगी। ​फोटो-Hyundai​

Tata Sierra03 / 07

Tata Sierra

25 नवंबर को Tata Motors अपनी बहुप्रतीक्षित Sierra SUV को पेश करने जा रही है। यह SUV पुराने मॉडल की पहचान चौकोर बॉडी और ग्लास रूफ के साथ ही Tata की नई डिज़ाइन लैंग्वेज को भी अपनाएगी। इंटीरियर की झलक Curvv, Safari, और Harrier से मिलती-जुलती है, लेकिन इसमें ट्रिपल क्लस्टर डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। EV वेरिएंट में 45kWh और 55kWh बैटरी पैक होंगे, जबकि पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेंगे। कंपनी का लक्ष्य इसे Hyundai Creta, Kia Seltos, और आने वाली Kia Carens Clavis के मुकाबले में उतारना है। Tata Sierra/Photo-Tata

Maruti Fronx Flex Fuel04 / 07

Maruti Fronx Flex Fuel

​Maruti Suzuki अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार को 2025 के जापान मोबिलिटी शो में पेश करेगी। यह कार अंतरराष्ट्रीय मॉडल पर आधारित होगी और इसमें 1.5-लीटर K-सीरीज़ पेट्रोल इंजन मिलेगा जो एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर भी चल सकेगा, हालांकि यह मॉडल भारत में सीधे लॉन्च नहीं होगा, लेकिन यह आने वाले समय में Ertiga जैसी कारों में मिलने वाले नए पावरट्रेन की झलक देगा।​फोटो- मारुति

​मारुति विक्टोरिस CBG (Maruti Victoris CBG)​05 / 07

​मारुति विक्टोरिस CBG (Maruti Victoris CBG)​

फ्रॉन्क्स फ्लेक्स फ्यूल के साथ ही कंपनी CBG (Compressed Bio Gas) वर्जन की Victoris भी पेश करेगी। यह कार मौजूदा CNG वर्जन पर आधारित होगी, लेकिन इसका उद्देश्य जैव-गैस ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। कंपनी इसे 2026 में प्रोडक्शन वर्जन के तौर पर लॉन्च करने की योजना बना रही है।Maruti Suzuki Victoris/Photo-Maruti

New Lexus LS06 / 07

New Lexus LS

Lexus ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप LS Sedan का प्रोडक्शन बंद किया है, लेकिन कंपनी अब इसे एक लक्ज़री MPV के रूप में फिर से पेश करने की तैयारी में है। टीजर इमेज में छह-पहियों वाला डिजाइन, लाउंज सीटिंग, और ऑरेंज बैकलाइटिंग दिखाई गई है। यह मॉडल संभवतः हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च होगा और Lexus LM से ऊपर पोजिशन किया जाएगा। फोटो- लेक्सस

Honda 0 Series SUV07 / 07

Honda 0 Series SUV

Honda ने अपने Elevate SUV की लॉन्चिंग के दौरान कहा था कि तीन साल के भीतर वह भारत में एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पेश करेगी। अब वह समय आ गया है। यह नई EV, Honda 0 SUV Concept पर आधारित होगी और भारत में बनी यह कार ग्लोबल मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य इसे अपने 2050 कार्बन-न्यूट्रल मिशन का हिस्सा बनाना है। फोटो- होंडा

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!