Splendor की बादशाहत बरकरार या किसी दूसरी बाइक ने मारी बाजी? ये हैं जनवरी 2026 की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल
Jan 2026 Bike Sales Report: क्या आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित होने वाली है। इस आर्टिकल में आपको 10 ऐसी बाइक के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल जनवरी में सबसे अधिक खरीदा गया। जनवरी 2026 में भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स ने अपनी मजबूती और लोकप्रियता का परिचय दिया है। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं किस बाइक को कितना पसंद किया गया-
Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Feb 24 2026, 15:57 IST
Image Credit : Brands01 / 08
जनवरी 2026 के बिक्री आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor रही, जिसकी 3,24,019 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जनवरी के मुकाबले इसमें 64000 से अधिक यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज हुई और 24.90% की सालाना ग्रोथ मिली।
Image Credit : Brands02 / 08
दूसरे स्थान पर रही Honda Shine रही, जिसकी 1,61,224 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि पिछले साल के मुकाबले 7,066 यूनिट्स की गिरावट आई और 4.20% की कमी दर्ज की गई।
Image Credit : Brands03 / 08
तीसरे नंबर पर Pulsar ने 1,29,600 यूनिट्स की बिक्री के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 25,519 यूनिट्स की वृद्धि और 24.52% की ग्रोथ दर्ज हुई।
Image Credit : Brands04 / 08
चौथे नंबर पर HF Deluxe ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 71,690 यूनिट्स बिकीं। इसमें 15.21% की सालाना बढ़ोतरी और 9,467 यूनिट्स की वृद्धि दर्ज हुई।
Image Credit : Brands05 / 08
पांचवे नंबर पर Apache की बिक्री 51,191 यूनिट्स रही, जो 48.33% की प्रभावशाली ग्रोथ को दर्शाती है। 16,680 यूनिट्स की बढ़त के साथ यह परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है।
Image Credit : Brands06 / 08
छठवें नंबर पर TVS XL100 ने 48,607 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो जनवरी 2025 की 41,873 यूनिट से 16.08% ज्यादा है। 6,734 यूनिट की बढ़त इसके स्थिर बाजार को दिखाती है।
Image Credit : Brands07 / 08
सातवें नंबर पर Raider रही। जनवरी 2026 में Raider की बिक्री 36,069 यूनिट रही, जो जनवरी 2025 के 27,382 यूनिट की तुलना में 31.73% की मजबूत वृद्धि दर्शाती है। वहीं, आठवें नंबर पर CB Unicorn ने जनवरी 2026 में 35,710 यूनिट की बिक्री की।
Image Credit : Brands08 / 08
नौंवे नंबर पर Royal Enfield Classic 350 रही। Royal Enfield की Classic 350 ने जनवरी 2026 में 34,981 यूनिट बेचीं, जो जनवरी 2025 की 30,582 यूनिट से 14.38% ज्यादा है। दसवें नंबर पर Platina ने जनवरी 2026 में 33,520 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 27,336 यूनिट की तुलना में 22.62% की वृद्धि है।