बिहार में बढ़ रहा कोरोना का कहर, संक्रमण के मामले 7 हजार के पार, 44 लोगों की जा चुकी है जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2020, 07:21 AM IST

Bihar Corona cases: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां संक्रमण के आंकड़े बढ़कर 7 हजार के पार जा पहुंचे हैं, जबकि मृतकों की संख्‍या 44 हो गई है।

बिहार में बढ़ रहा कोरोना का कहर, संक्रमण के मामले 7 हजार के पार, 44 लोगों की जा चुकी है जान

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई है, जबकि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 7040 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा, गया, नालंदा, पश्चिम चंपारण एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई।

बिहार में 44 लोगों की हो चुकी है मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 44 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से बेगूसराय, दरभंगा, खगडिया, सारण एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सीतामढी एवं सीवान में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राज्‍य में ठीक हुए 4 हजार 961 मरीज

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7040 हो गई। बिहार में अबतक 1,39,584 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 4,961 मरीज ठीक हुए हैं।

सबसे अधिक कोरोना केस राजधानी पटना से

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 7040 मामलों में से पटना के 360, भागलपुर के 344, बेगूसराय के 335, मधुबनी के 325, रोहतास के 309, खगडिया के 296, मुंगेर के 285, सिवान के 283, पूर्णिया के 245, कटिहार के 234, जहानाबाद के 204, नवादा के 192, दरभंगा के 191, समस्तीपुर के 186, मुजफ्फरपुर के 185, सुपौल के 182, बांका के 177, गोपालगंज के 174, सारण एवं बक्सर के 164-164, गया के 162, पूर्वी चंपारण के 160, नालंदा के 158, भोजपुर के 150, मधेपुरा के 148, औरंगाबाद के 145, कैमूर के 143, किशनगंज के 131, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 125, वैशाली के 122, सीतामढी के 120, सहरसा के 118, अररिया के 103, अरवल के 81, लखीसराय के 84, शिवहर के 72 तथा जमुई जिले के 55 मामले शामिल हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!