बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत, सीएम नीतीश ने जताया गहरा दुख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2021, 04:17 PM IST

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोराना से मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया।

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत, सीएम नीतीश ने जताया गहरा दुख

पटना : कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रही है। इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कब किसी मौत की खबर सुनने को मिल जाए कहना मुश्किल है। अत्यन्त दुखद खबर है कि बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की शुक्रवार (30 अप्रैल) को पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में कोविड- 19 से मौत हो गई।

पारस अस्पताल के निदेशक डॉ. अहमद अब्दुल हई ने बताया कि सिंह हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सिंह 28 फरवरी को दीपक कुमार के रिटायर होने के बाद बिहार के मुख्य सचिव बने थे। वह वर्ष 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और इसी साल अगस्त में रिटायर होने वाले थे।

उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंह गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री को सिंह की मौत की खबर कैबिनेट की बैठक के दौरान मिली। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सूचना मिलने के बाद कैबिनेट ने दिवंगत मुख्य सचिव के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!