बिहार उपचुनाव 2019 रिजल्ट: एनडीए को झटका, आरजेडी चमका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2019, 05:50 PM IST

Bihar by-Polls 2019 results: अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उससे पहले हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल बीजेपी-कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

बिहार उपचुनाव 2019 रिजल्ट: एनडीए को झटका, आरजेडी चमका

पटना : बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनावों में सत्तारूढ़ एनडीए (बीजेपी, जदयू, लोजपा) का प्रदर्शन खराब रहा हैं। एनडीए पांच विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक ही जीतने में कामयाब हो सकता। जबकि चार सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, समस्तीपुर लोकसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) फिर से आसानी से बरकरार रखी। लोजपा के प्रिंस राज ने समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के अशोक कुमार को एक लाख मतों से हराया। लोजपा एनडीए का एक घटक दल है। यह सीट पार्टी के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो जाने पर रिक्त हुई थी। 

राज्य में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जदयू ने सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर, बेल्हर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि किशनगंज सीट पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे। 

सिमरी बख्तियारपुर में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार जफर आलम ने जदयू के डॉ. अरूण कुमार को 15505 वोटों से हराया। दरौंदा में निर्दलीय उम्मीदवार करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने जदयू के अजय सिंह को 27279 वोटों से हराया।

नाथनगर विधानसभा सीट पर जदयू के उम्मीदवार  लक्ष्मीकांत मंडल ने आरजेडी के राबिया खातून के कड़े मुकाबले में 4612 वोटों से  हराया। बेल्हर सीट पर आरजेडी के रामदेव यादव ने जदयू के लालधारी यादव को 19231 वोटों से हराया। किशनगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीद कमरुल होदा ने बीजेपी के स्वीटी सिंह को 10204 वोटों हराया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!