Noida News: नोएडा में महिला से गैंगरेप, मकान मालिक और उसका दोस्त गिरफ्तार, पीड़िता ने बताई दरंदिगी की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 10:01 PM IST

Noida News: नोएडा में किराये पर रह रही एक महिला ने मकान मालिक और उसके एक दोस्‍त पर सामूहिक दुष्‍कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Noida News: नोएडा में महिला से गैंगरेप, मकान मालिक और उसका दोस्त गिरफ्तार, पीड़िता ने बताई दरंदिगी की कहानी
Photo Credit: Representative Image

Noida News: नोएडा इस समय महिलाओं को डराने धमकाने व शोषण के मामले में पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। इसी शहर से अब एक और बड़ा मामला सामने आया है। नोएडा की एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि, वह यहां एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। जिस मकान में वह रहती है उसके मालिक ने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। तत्‍काल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों को शहर के अलग-अलग हिस्‍सों से गिरफ्तार किया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर इस मामले के तह तक जाने में जुटी है।

मारपीट व दुष्‍कर्म के बाद पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि, थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, रविवार देर रात उसका मकान मालिक अपने एक दोस्त के साथ उसके कमरे में जबरन घुस आया, उस समय वह अकेली थी। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर उसे डरा धमका कर चुप करा दिया। बालियान के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि, दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया। रात भर दोनों आरोपी कमरे में रहे अल सुबह दोनों उसे इस घटना का किसी के सामने जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!