Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सुपरवाइजर को बदमाशों ने गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 04:14 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में कार सवार बदमाशों ने विकास प्राधिकरण के सुपरवाइजर के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल सुपरवाइजर को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सुपरवाइजर को बदमाशों ने गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

Greater Noida Authority: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से जुड़े सुपरवाइजर को गोली मारने की खबर सामने आई है। कार सवार कई बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल सुपरवाइजर को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी इलाज चल रहा है। दूसरी ओर पुलिस इस मामले में जांच कर आरोपी और गोली चलने की वजह की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना सुरजपुर क्षेत्र के सेक्टर डेल्टा 2 का है। डेल्टा 2 इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कॉन्टेक्ट सुपरवाइजर को कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अचानक से गोली मार दी। यह घटना करीब साढ़े 5 बजे शाम की है। रविवार की शाम को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कॉन्टेक्ट सुपरवाइजर लोकेश डेल्टा टू में थे। उसी दौरान कार में सवार बदमाश जोकि घायल के दोस्त बताए जा रहे है। लोकेश के पैर में गोली मार दी।

गोली मारकर मौके से फरार हो गए बदमाश

गोली के बाद घायल अवस्था मे सुपरवाइजर जमीन पर गिर पड़ा जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात सुपरवाइजर का नाम लोकेश है।

एक दोस्त से झगड़ा भी हो सकता है कारण

बताया जा रहा है कि, घायल लोकेश और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा है जिसे फायरिंग की घटना से जोड़ा जा रहा है। घायल लोकेश की हालत अस्पताल में स्थिर है। फिलहाल ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शिकायत के आधार केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!