मैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हूं कि अपने लोगों को मुसीबत में देखूं : उद्धव ठाकरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2020, 04:45 PM IST

Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं कि अपने लोगों को मुसीबत में घिरा देखें।

मैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हूं कि अपने लोगों को मुसीबत में देखूं : उद्धव ठाकरे

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना संकट की वजह से लोगों को जो परेशानियां हो रही हैं, उन्हें वह समझ रहे हैं लेकिन वह लोगों को मुसीबत में देखना नहीं चाहते हैं। ठाकरे ने कहा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हूं। मैं लोगों को कष्ट एवं मुसीबत में नहीं देख सकता।' उद्धव ने यह बात शिवसेना सांसद संजय राउत के साथ एक इंटरव्यू के टीजर में कही है। मुख्यमंत्री ने यह साक्षात्कार पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के लिए दिया है। 

सप्ताह के अंत में प्रसारित होगा इंटरव्यू
यह साक्षात्कार सप्ताह के अंत में दो भागों में प्रसारित होगा। इंटरव्यू में राउत सवाल करते हैं कि मुंबई की सड़कों पर 'वड़ा पाव' कब दोबारा उपलब्ध होगा। इस पर उद्धव ने अपना जवाब दिया। टीजर में राउत यह कहते हुए पाए जाते हैं कि मुंबई के लोग लॉकडाउन से ऊब चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने प्रतिबंधों में ढील देना शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह नहीं दिखना चाहते जिनकी इस महामारी से निपटने को लेकर आलोचना हुई है।   

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है राज्य
देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्य में मंगलवार को 8369 केस सामने आए। साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 3,27,031 हो गई है। इनमें 1,32, 236 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु और दिल्ली की हालत भी काफी बुरी है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 16, 40, 644 टेस्ट हुए हैं। सोमवार को राज्य में कोरोना के 8,240 और रविवार को 9,518 नए केस सामने आए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!