Train Accident : दादर से पुडुचेरी के लिए जा रही ट्रेन 11005 मुंबई के माटुंगा स्टेशन के पास पिछले तीन डिब्बे के पटरी से उतर गई है। फिलहाल किसी को कोई नुकसान की खबर नहीं आई है। यह घटना शुक्रवार रात 9.45 बजे हुई।
जीआरपी मुंबई ने ट्वीट किया कि रेलवे प्रशासन के सहयोग से जीआरपी मुंबई के सीनियर अधिकारी फंसे हुए यात्रियों की मदद का इंतजाम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और इमरजेंसी की स्थिति में 1512 डायल करें।
रेलवे सीपी ने कहा कि माटुंगा आरएस के पास चालुक्य एक्सप्रेस और मुंबई सीएसएमटी गडग एक्सप्रेस के बीच एक मामूली टक्कर हुई है; जीआरपी मुंबई और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर है। हम यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक बोगी पटरी से उतर गई। उपनगरीय ट्रेनें चल रही हैं।
End of Article

