Tauktae Cyclone: मुंबई में महिला ने मौत को दी मात, इस तरह बच गई जान, देखें [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2021, 01:24 PM IST

महाराष्ट्र से तूफान तौकते गुजर चुका है। लेकिन अपने कुछ ऐसे मंजर छोड़ गया जो भयावह है। एक महिला के ऊपर पेड़ की बड़ी डाली टूट पड़ी हालांकि वो बच निकलने में कामयाब रही।

Tauktae Cyclone: मुंबई में महिला ने मौत को दी मात, इस तरह बच गई जान, देखें [VIDEO]

ताउते तूफान अब कमजोर पड़ रहा है। लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात में तबाही का मंजर छोड़ गया। तूफान के गुजरने के बाद महाराष्ट्र और गुजरात से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो विचलित कर देती हैं। इन सबके बीच डोंबिवाली इलाके में एक महिला सड़क को पार करने लिए एक तरफ से दूसरी तरफ जा रही थी कि पेड़ की एक बड़ी डाल टूट गई। लेकिन गनीमत रही कि महिला हादसे का शिकार होने से बच गई।

मुंबई में भारी बारिश
मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। एक मौसम विशेषज्ञ ने इसे दर्ज इतिहास में मई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का दावा किया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र के अनुसार, सांताक्रूज वेधशाला ने मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 230.3 मिमी बारिश दर्ज की।

वीडियो में देखें महिला की कैसे बची जान

204.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड
इसके अलावा, कोलाबा वेधशाला ने इसी अवधि के दौरान 207.6 मिमी बारिश दर्ज की।आईएमडी की गणना के अनुसार, 204.5 मिमी से अधिक वर्षा को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है,पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों को लेकर शोध करने वाले विनीत कुमार ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मुंबई (सांताक्रूज): चक्रवात के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटों में 230 मिमी बारिश हुई, यह दर्ज इतिहास में मुंबई में मई में 24 घंटे में हुई सबसे अधिक बारिश है।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!