Mumbai Crime: मुंबई लोकल की यह लेडी पॉकेटमार ऐसे देती थी अपराध को अंजाम, सलाखों के पीछे पहुंची तो किए यह खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 01:37 PM IST

Mumbai Crime News: सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला लोगों के कीमती जेवर और सामान चुराकर फरार हो जाती थी। आरोपी महिला की पहचान मुस्कान शेख के रूप में हुई है।

Mumbai Crime: मुंबई लोकल की यह लेडी पॉकेटमार ऐसे देती थी अपराध को अंजाम, सलाखों के पीछे पहुंची तो किए यह खुलासा
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: बसों और ट्रेनों में सफर करते हुए अक्सर यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि सफर करने वालों के साथ आए दिन चोरी की घटना होती रहती हैं। हालांकि पुलिस और परिवहन विभाग ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करता है। अब नया मामला मुंबई में सामने आया है, जहां सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला लोगों के कीमती जेवर और सामान चुराकर फरार हो जाती थी।

आरोपी महिला जो मुंबई के गुलबर्गा इलाके में रहती है। ट्रेनों में यात्रियों के जेवर चोरी करने के आरोप में जीआरपी ने 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।

कर्नाटक भागने की कोशिश कर रही थी आरोपी महिला

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, महिला को जीआरपी की अपराध शाखा के अधिकारियों ने शनिवार को कुर्ला टर्मिनस से उस समय गिरफ्तार किया जब वह कर्नाटक भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने बताया है कि, बीती मई में एक 22 साल की महिला ने आरोपी मुस्कान शेख के खिलाफ ठाणे जीआरपी में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि जब वह अंबरनाथ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही थी, तो किसी ने उसकी सोने की चेन चुरा ली थी।

आरोपी महिला के पास से मिले चोरी के गहने

इसके बाद जीआरपी महिला की तलाश कर रही थी। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया है कि, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से महिला की पहचान की गई और जिसके बाद पता चला कि वह यात्रियों के आभूषण चुराने में शामिल थी। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 (चोरी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं पुलिस ने महिला के पास से चोरी के गहने बरामद किए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!