मुंबई में ऑनर किलिंग का मामला, नाबालिग भाइयों ने बहन और उसके प्यार की कर डाली हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 01:53 PM IST

Mumbai Crime News: दो नाबालिग भाइयों ने अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं युवती के जालिम भाइयों ने उसकी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या करने के बाद खुद पुलिस को थाने में जाकर जानकारी दी।

मुंबई में ऑनर किलिंग का मामला, नाबालिग भाइयों ने बहन और उसके प्यार की कर डाली हत्या
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: आज के वक्त में भी ऐसे बहुत से क्राइम हैं जो ऑनर किलिंग के तौर पहचाने जाते हैं। जहां लोग बेरहमी के अपने भाई और बहनों की हत्या कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई में देखने को मिला है। दो नाबालिग भाइयों ने अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं युवती के जालिम भाइयों ने उसकी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या करने के बाद खुद पुलिस को थाने में जाकर जानकारी दी।

घटना मुंबई के नासिक के जलगांव जिले के चोपडा शहर की है। यहां दो भाइयों ने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर अपनी 20 साल की बहन और उसके 22 साल के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में दोनों नाबालिग और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो नाबालिग सहित तीन लोग हिरासत में

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि युवती और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या करने के बाद एक भाई खुद चोपडा पुलिस स्टेशन आया। उसने पुलिस को बताया कि, उसने और तीन अन्य लोगों ने उसकी बहन और उसके बॉयफ्रेंड को मार डाला है। इसके बाद पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 504 (विश्वास भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

चौथा आरोपी फरार

हालांकि पुलिस ने बताया है कि, इन सभी आरोपियों में एक चौथा आरोपी भी है जो अभी पुलिस के हाथ से बाहर है। चौथे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। चोपडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, आरोपियों ने वारदात को शुक्रवार रात करीब नौ बजे अंजाम दिया था। चोपडा पुलिस ने कहा कि चूंकि नाबालिग आरोपी अपने और तीन अन्य लोगों द्वारा कथित रूप से किए गए अपराध के बारे में सूचित करने के लिए खुद थाने आया था, इसलिए पुलिस ने उसे मामले में शिकायतकर्ता भी बनाया है। हालांकि इन्होंने कपल की हत्या किस इरादे से की है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!