Mumbai Crime: सनकी पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की पत्नी की डर्टी पिक्चर्स, लोगों के आने लगे फोन तो हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 12:51 PM IST

Mumbai Crime News: मामला मुंबई के पवई इलाके का है। पुलिस ने पटना से संबंध रखने वाले 30 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीर उसके फोन नंबर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है।

Mumbai Crime: सनकी पति ने सोशल मीडिया पर शेयर की पत्नी की डर्टी पिक्चर्स, लोगों के आने लगे फोन तो हुआ खुलासा
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: पत्नी और पत्नी का प्यार भरा रिश्ता कब एक बुरे सपने जैसे बन जाए यह किसी को पता नहीं होता। इस रिश्ते में जितना प्यार है उतनी ही लड़ाइयां भी हैं, लेकिन कभी-कभी ये रिश्ते इतना बुरा रूप धारण कर लेता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। ऐसा ही पति और पत्नी का एक अजीब तरह का मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। 

मामला मुंबई के पवई इलाके का है। पुलिस ने पटना से संबंध रखने वाले 30 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीर उसके फोन नंबर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है। 

पीड़ित महिला को अज्ञात व्यक्ति ने किया फोन

आरोपी पति की पत्नी को उसके इस गंदे कारनामे के बारे में जब पता चला तो उसने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 साल की पीड़ित महिला डेटा लैब फर्म में काम करती है। उसको पति के इस कारनामे के बारे में तब पता चला जब उसे 5 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इस तरह हुआ आरोपी पति का खुलासा

मामले की जांच कर रही पवई पुलिस ने कहा कि, फोन करने वाले ने उसे आगे बताया कि, उसे महिला का फोन नंबर एक ऐप के जरिए मिला था। इसके बाद महिला ने पटना में अलग रहने वाले अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि, उसका पति पिछले साल उसके खिलाफ दर्ज की गई उत्पीड़न की शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। फिलहाल पुलिस उस आईपी एड्रेस की जांच कर रही है जिससे महिला की न्यूड तस्वीर वायरल की गई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!