Mumbai Crime: मुंबई शर्मसार! रेलवे स्टेशन पर सरफिरे ने की महिला से गलत हरकत, हुआ गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 08:50 PM IST

Mumbai News: राजधानी मुंबई में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले महिला को गलत तरीके से टच किया, जिसके बाद उसे जबरन किस करने की भी कोशिश की।

Mumbai Crime: मुंबई शर्मसार! रेलवे स्टेशन पर सरफिरे ने की महिला से गलत हरकत, हुआ गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की गई। इतना ही नहीं, 35 वर्षीय आरोपी ने महिला के साथ जबरन किस करने की भी कोशिश की। अचानक इस घटना से महिला भी घबरा गई और चिल्लाने लगी। तब वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। वाकई ये मामला ऐसा है जो किसी भी लड़की को घर से बाहर निकलने में 100 बार सोचने को मजबूर कर दे। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 10 जून का है। पीड़िता के साथ घटना वेस्टर्न रेलवे के खार स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुई। घटना के समय पीड़िता अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी और सबसे बड़ी बात है कि घटना दिन के समय करीब एक बजे हुई। आरोपी की पहचान आलोक कनौजिया के रूप में की गई है जो जबलपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। 

अचानक की ऐसी हरकत 

घटना से पहले पीड़िता को अंदाजा भी नहीं था कि अचानक क्या हो जाएगा। पहले आरोपी आलोक पीछे से आकर पीड़िता के शरीर पर गलत टच करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने हद पार करते हुए पीड़िता की गर्दन को पकड़कर किस करने की कोशिश की। हालांकि, पीड़िता के चिल्लाते ही वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी आलोक को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चौंकाने की बात ये है कि एक सप्ताह में ये दूसरा ऐसा मामला है। इसे पहले भी चलती ट्रेन में एक 20 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी। घटना से लड़की काफी ज्यादा सहम गई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!