Mumbai AC Local : गर्मी की वजह से बढ़ी AC लोकल ट्रेनों की डिमांड, रोजाना भारी भीड़ से यात्री परेशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 11:08 PM IST

Mumbai AC Local:गर्मी आते ही मुंबई में AC लोकल ट्रेनों की डिमांड बढ़ गई है। एक दो स्टेशन में ही ट्रेनों में भीड़ फुल हो जाती है। इसी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग किराए को भी घटाने की मांग कर रहे है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों के संग हाल ही में एक बैठक भी की थी।

Mumbai AC Local : गर्मी की वजह से बढ़ी AC लोकल ट्रेनों की डिमांड, रोजाना भारी भीड़ से यात्री परेशान

Mumbai AC Local: गर्मियों का मौसम आते ही महानगर मुंबई में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ते जा रही है। इस वजह से पीक घंटों में AC लोकल ट्रेनों की डिमांड बढ़ रही है। अब आलम यह है कि पीक टाइम पर AC लोकल ट्रेनों में बैठने की जगह तक नहीं मिल रही है। अब लोग AC लोकल ट्रेनों में फोल्डिंग स्टूल लाकर अपनी बैठने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि, मुंबईकर गर्मी में AC लोकल ट्रेनों की सर्विसेज ज्यादा चाहते हैं। गुरुवार को मध्य रेलवे पर ठाणे से रवाना हुई AC लोकल एक दो स्टेशन चलने के बाद ही फुल हो गई।

जिसके कारण काफी यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। ऐसी स्थिति पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन में भी दिखी। गौरतलब है कि दो महीने पहले मध्य रेलवे पर AC लोकल यात्रियों की औसत संख्या 99 थी, जो अब बढ़कर 396 हो गई है।

आम आदमी एसी लोकल का किराया कम करने की कर रहा मांग

मेनलाइन पर तो प्रति लोकल यात्रियों की संख्या 496 हो चुकी है। जिससे साफ होता है कि AC लोकल ट्रेनों की डिमांड बढ़ रही है। लेकिन वर्तमान समय में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए रेलवे के पास कोई प्लानिंग नहीं है। पश्चिम और मध्य रेलवे पर रोजाना AC लोकल ट्रेनों की 80 सर्विस चल रही है। जिसमें से महज 20% प्रतिशत एसी लोकल पीक हॉर्स में चलती है। जबकि पीक हॉर्स में एसी लोकल की सबसे ज्यादा डिमांड होती है। वहीं वेस्टर्न लाईन में एसी लोकल कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर नहीं रुकती है। इसके अलावा रोजाना रेलवे से आम आदमी एसी लोकल का किराया कम करने की मांग कर रहा है। आम आदमी की मांग है कि एसी लोकल का किराया मेट्रो की तर्ज पर किया जाए।

यात्रियों की संख्या में होगा इजाफा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य अधिकारियों ने हाल ही में एक बैठक में किराया कम करने पर चर्चा भी की। सूत्रों की मानें तो रेलवे को किराए में कटौती के अलावा एसी लोकल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ानी होगी। रेल मंत्रालय जल्द ही इस दिशा में फैसला करेगा और उम्मीद है कि, इसके बाद एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, मेट्रो के समान किराए की एक सूची तैयार कर मंत्रालय को भेज दी गई है। रेल राज्य मंत्री ने कहा है कि, एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और वह जल्द ही निर्णय लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से मुंबई की सेंट्रल और वेस्टर्न दोनों लाइनों पर कई एसी लोकल ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे का मानना ​​है कि, मुंबई मेट्रो के चार्ज के बराबर एसी लोकल का किराया तय करने से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!