Mumbai: शिवसेना विधायक रमेश लटके की हार्ट अटैक आने से हुई मौत, परिवार के साथ गए थे दुबई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 07:08 AM IST

MLA Ramesh Latke Death: मुंबई के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना विधायक रमेश लटके की ह्रदय गति रूकने की वजह से मौत हो गई। लटके अपने परिवार के साथ दुबई गए हुए थे।

Mumbai: शिवसेना विधायक रमेश लटके की हार्ट अटैक आने से हुई मौत, परिवार के साथ गए थे दुबई

Ramesh Latke Death: अंधेरी ईस्ट से शिवसेना के विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर के मुताबिक लटके अपने परिवार के साथ दुबई में किसी परिचित से मिलने गए थे और बुधवार रात उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। 52 साल के लटके की मौत पर पार्टी के तमाम नेताओं ने शोक जताया है।

दुबई से मुंबई लाया जाएगा शव

खबर के मुताबिक, रमेश लटके परिवार के साथ शॉपिंग करने बाजार गए थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। 2014 में कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी ईस्ट से विधायक चुने गए लटके ने 2019 में भी शानदार जीत दर्ज की थी तब उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को शिकस्त दी थी। रमेश लटके बीएमसी में भी कई बार पार्षद रह चुके थे। लटके शिवसेना के तेज तर्रार नेताओं में से एक थे। उनके शव को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है।

लोकप्रिय विधायक थे लटके

सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष रमेश लटके ने अपने कार्यों की बदौलत लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई थी। हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहने वाले रमेश लटके की लोकप्रियता को देखते हुए शिवसेना ने उन्हें पहली बार पार्षद पद के लिए नामांकित किया। उन्हें पहली बार 1997 में मुंबई नगर निगम में नगरसेवक के रूप में चुना गया था जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहले पार्षद फिर लगातार दो बाद विधायक चुनकर वो विधानसभा पहुंचे थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!