मुंबई में एक्सचेंज बिल्डिंग में आग, इसी इमारत के तीसरे तल पर है NCB का दफ्तर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2020, 02:23 PM IST

घटना के समय जांच एजेंसी के अधिकारी दफ्तर में मौजूद थे। इमारत की खिड़की से धुआं निकलता देखा गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों से इमारत के समीप नहीं जाने के लिए कहा। 

मुंबई में एक्सचेंज बिल्डिंग में आग, इसी इमारत के तीसरे तल पर है NCB का दफ्तर 

मुंबई : मुंबई के बालार्ड पियर की जिस इमारत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)का दफ्तर है, उस इमारत में आग लगने की खबर है। इस इमारत में एक्सचेंज बिल्डिंग स्थित है। आग इमारत के दूसरे तल पर लगी है और एनसीबी का ऑफिस तीसरे तल पर है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत है कि आग ने भीषण रूप धारण नहीं किया। घटना के समय जांच एजेंसी के अधिकारी दफ्तर में मौजूद थे। इमारत की खिड़की से धुआं निकलता देखा गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों से इमारत के समीप नहीं जाने के लिए कहा। 

बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। आग की लगने की जानकारी मिलने के बाद वहां आस-पास के लोग तेजी के साथ वहां पहुंचे। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि दूसरे तल पर लगे एयर कंडीशनर में विस्फोट होने से आग लगी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!