'शिवपाल की विचारधारा ही समाजवादी', योगी आदित्यनाथ की बोल पर बिफरे अखिलेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 04:27 PM IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब कहा कि असली समाजवादी नेता तो सिर्फ शिवपाल यादव है। इस बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि लग रहा है कि उनके चाचा, नेता सदन के भी चाचा हो गए हैं।

यूपी में विधानसभा का सत्र चल रहा है। सदन की कार्यवाही के दौरान कभी तीखे संवाद तो कभी हल्के फुल्के अंदाज में नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बजट से एक दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की नोंकझोक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दखल दी तो शुक्रवार को एक बार फिर अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच संवाद हुआ। चर्चा के केंद्र में शिवपाल यादव थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सही मायनों में शिवपाल यादव ही समाजवादी है बाकी समाजवादी नेता तो समाजवाद भूल गए। उनके इस बयान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि शिवपाल यादव तो उनके चाचा हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि नेता सदन के भी वो चाचा हो गए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!