आधी रात को हैक हुआ CM योगी के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट, DP बदलकर किया गया ये ट्वीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 07:08 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर का ट्विटर हैंडल (@CMOfficeUP) हैक हो गया। हैक करने वाले ने अकाउंट की डीपी प्रोफाइल  क्चर तुरंत बदल दी।

आधी रात को हैक हुआ CM योगी के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट, DP बदलकर किया गया ये ट्वीट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का ट्विटर अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया। यूपी के सीएमओ (@CMOfficeUP) के ट्विटर अकाउंट पर फिलहाल 40 लाख फॉलोअर्स हैं। हैकर ने तुरंत अकाउंट की डीपी बदलते हुए वहां एक कार्टूनिस्ट फोटो लगा दी। यूजर्स की शिकायत के बाद जैसे ही अधिकारियों को इसका पता चला तो तुरंत अकाउंट को रिस्टोर कर फोटो को बदला गया।

हैकर्स ने बदली डीपी और किया पोस्ट

यह उल्लंघन तब सामने आया जब अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल "ट्विटर पर अपने BAYC / MAYC एनिमेटेड को कैसे चालू करें" नामक एक ट्यूटोरियल पर आधारित एक पोस्ट पब्लिश की। इसके अलावा हैकर्स ने यूपी सीएमओ अकाउंट पर एक कार्टूनिस्ट तस्वीर को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगा दिया था। हैकर ने सीएमओ के ट्वीटर अकाउंट का बायो भी चेंज कर दिया और यहां पर को-फाउंडर की जगह @BoredApeYC लिख दिया गया।

तुरंत किया रिस्टोर

अज्ञात हैकर्स ने यूपी सीएमओ अकाउंट पर कुछ रैंडम ट्वीट्स का एक थ्रेड भी पोस्ट किया। जैसे ही यूजर्स की नजह इस पर पड़ी तो उन्होने तुरंत यूपी पुलिस, सीएम सहित तमाम अधिकारियों को टैग करना शुरू कर दिया। जल्द ही स्क्रीन शॉट वायरल होने लगे जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए अकाउंट को रिस्टोर कराया। यह पहला मौका नहीं है जब राजनेताओं के इस तरह ट्विटर अकाउंट हैंक हुए हों, पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!