लखनऊ :अस्पताल में भर्ती कैदी के बेटे को सिपाही ने मारी गोली, मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2021, 10:12 PM IST

Lucknow Crime News:लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती सीतापुर के एक कैदी की सुरक्षा में आए एक सिपाही ने उसके बेटे की परिसर में ही गोली मार कर हत्या कर दी। 

लखनऊ :अस्पताल में भर्ती कैदी के बेटे को सिपाही ने मारी गोली, मचा हड़कंप

लखनऊ: राजधानी लखनऊ से क्राइम का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि लोहिया अस्पताल में भर्ती हत्या की सजा काट रहे सीतापुर के कैदी की सुरक्षा में आए सिपाही ने उसके बेटे को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर सिपाही भागा और विभूतिखंड थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। 

अस्पताल परिसर में गोली की आवाज चलने से अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही आशीष की सीतापुर में तैनाती है। वहीं के रहने वाले प्रवीण कुमार से उसकी काफी दिनों से दुश्मनी चल रही थी क्योंकि वो अक्सर सिपाही के खिलाफ शिकायती पत्र अधिकारियों को भेजता रहता था इसे लेकर वो उससे बैर मानता था।

लोहिया अस्पताल में भर्ती हत्या की सजा काट रहे सीतापुर के कैदी विनोद को किडनी की बीमारी है वह सीतापुर का रहने वाला है, कैदी विनोद की तीमारदारी में उसका बेटा प्रवीण सिंह अस्पताल में रुका था, बुधवार शाम आशीष ने अस्पताल परिसर में ही प्रवीण के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर डाली।

सिपाही ने बताया वह अस्पताल में अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता था

पूछताछ में आरोपी सिपाही आशीष ने बताया मृतक प्रवीण अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता था। बुधवार को वह तमंचा लेकर बाप से मिलने अस्पताल आया था। यहां किसी बात पर दोनों के बीच गर्मागर्मी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर उसने ये कदम उठाया, वहीं लखनऊ के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!