Merchant Navy Personnel: लखनऊ में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल में फंसी मर्चेंट नेवी कर्मी की गर्दन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 10:20 PM IST

Lucknow Merchant Navy Personnel: लखनऊ के गाजीपुर इलाके में नशे में धुत मर्चेंट नेवी कर्मचारी की साइन बोर्ड में गर्दन फंसने से मौत हो गई। घटना पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Merchant Navy Personnel: लखनऊ में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल में फंसी मर्चेंट नेवी कर्मी की गर्दन

Merchant Navy Personnel: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशे ने मर्चेंट नेवी कर्मी की जान ले ली। कुछ ही देर में मर्चेंट नेवी कर्मी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दरअसल, लखनऊ के गाजीपुर के ब्रह्मकुमारी कॉलोनी में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड की एंगल पर नशे में धुत एक मर्चेंट नेवी कर्मी लड़खड़ाकर गिर गया। मर्चेंट नेवी कर्मी की गर्दन एंगल में फंस गई। इस दौरान उसने गर्दन निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यह घटना पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गाजीपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहने वाला आलोक त्रिपाठी (34) मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रात में वह पार्टी कर बाइक से आया था। इस दौरान बाइक से उतरकर घर के बाहर वह टहलने लगा।

मर्चेंट नेवी कर्मी ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

इस दौरान वह लड़खड़ाकर घर के बाहर लगे साइन बोर्ड की एंगल पर गिर गया। मर्चेंट नेवी कर्मी की गर्दन एंगल में फंस गई। इस दौरान उसने गर्दन निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन निकाल नहीं पाया। उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि वह नशे में था, इसलिए मर्चेंट नेवी कर्मी खुद को संभाल नहीं पाया और यह हादसा हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में दिख रहा है कि आलोक त्रिपाठी बाइक से आता है। बाइक खड़ी करके हेलमेट गाड़ी पर टांग देता है और टहलने लग जाता है। थोड़ी देर बाद वह घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के ऊपर गिर जाता है। इस दौरान देखने वालों को भीड़ लग जाती है। वहीं आलोक त्रिपाठी घर के लाॅन में घूम रही रिश्तेदार को घटना की भनक तक नहीं लगती। जिस समय साइन बोर्ड की एंगल में फंसकर आलोक त्रिपाठी तड़प रहा था। उस दौरान उसकी भाभी पूजा घर का ताला चेक कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगर पता होता कि आलोक जाली में फंसा है तो उसकी जान बचा लेती। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!