Lucknow News:शादी में झगड़ पड़े वर-वधु, ससुराल पहुंचते ही गुस्साए पति ने किया ऐसा काम, अस्पताल पहुंची विवाहिता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 05:06 PM IST

Lucknow News: शादी में जब वर-वधु पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए तो बीच बचाव में दूल्हा भी घायल हो गया। शादी तो किसी तरह हो गई लेकिन दूल्हे के मन में गुस्से ज्यों का त्यों रहा। जिसके बाद दुल्हन के घर पहुंचते ही उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली।

Lucknow News:शादी में झगड़ पड़े वर-वधु, ससुराल पहुंचते ही गुस्साए पति ने किया ऐसा काम, अस्पताल पहुंची विवाहिता
Photo Credit: BCCL

Lucknow News: यूपी में दूल्हा और दुल्हन की मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शादी में दूल्हे पर हमला किया गया तो नाराज होकर उसने दुल्हन की विदाई तो करवा ली लेकिन अपने घर ले जाते ही नई दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया। हालत बिगड़ने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं खबर मिलते ही लड़की के परिजन भी पहुंचे और अपनी बेटी को अस्पताल से निकालकर एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, घटना के बाद से दुल्हन के ससुराल वाले फरार हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में है और दुल्हन की मेडिकल रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी लखनऊ के पास के एक जिले हरदोई का है। जिले के थाना पिहानी के मंसूरनगर गांव में रामस्वरूप के बेटे राजवीर की शादी, थाना सांडी के जटपुरा निवासी रामभजन की अनीता से तय हुई थी। बारात तय तारीख को पहुंच गई। शादी में दूल्हे पक्ष के लोगों की दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ किसी बात पर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दूल्हा भी घायल हो गया तो झगड़ा और बढ़ गया। 

बदला लेने के लिए दूल्हे ने की पिटाई

झगड़े के बाद दुल्हन पक्ष से शादी से इनकार कर दिया। कई घंटों तक दोनों पक्षों के बीच बहस और बातचीत चलती रही। आखिरकार दोनों पक्षों ने सभी लोगों की बात मानते हुए शादी की रस्मों को पूरा किया और दुल्हन की विदाई हो गई। दुल्हन के घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद दूल्हे ने शादी में हुई घटना पर नाराजगी जताते हुए दुल्हन ने लड़ाई की। जिसके बाद गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। 

ससुराल वाले हुए फरार

पिटाई से घायल हुई दुल्हन की हालत बिगड़ी हुई लगी तो ससुरालवालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जब परिजनों को बेटी के एडमिट होने की खबर मिली तो वे अस्पताल पहुंचे और वहां से बेटी को निकालकर एक मेडिकल कॉलेज में अच्छे इलाज के लिए भर्ती करा दिया। दूसरी ओर इस के बाद ससुराल वाले भी फरार हो गए। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच चुका है। पुलिस का कहना है कि, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!