हर किसी की ख्वाहिश होती है उसके बाल सुंदर दिखे। लेकिन धूल, मिट्टी और प्रदूषण का असर हमारे बालों पर देखने को मिलता है। गलत खान-पान की वजह से बाल रूखे होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ असरदार घरेलू उपाय अपनाकर बालों का झड़ना कम किया जा सकता है।
नारियल तेल
नारियल तेल बालों को पोषण देने का काम करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले इसे हल्का गर्म करें और स्कैल्प की मालिश करें। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और बाल मुलायम भी होते हैं। मालिश के बाद तेल को रात भर बालों में लगा रहने दें और सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
दही और शहद
दही बालों को नेचुरल तरीके से मुलायम बनाता है और शहद नमी प्रदान करने का काम करते है। इसके लिए आधा कप दही में एक चम्मच शहद मिलाएं और फिर इसे बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
आंवला पाउडर और नींबू
आंवला और नींबू विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाक पेस्ट बना लें। फिर इसे बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद बाल धो लें। जल्द असर दिखेगा।
