Year ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे झटकीले ब्राइडल ब्लाउज, 2026 में भी चमकेंगे ये 3 डिजाइन्स
- Authored by: Srishti
- Updated Dec 23, 2025, 10:35 AM IST
Year ender 2025 Bridal Blouse Designs: साल 2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल काफी कुछ ट्रेंड में रहा। खासतौर से ब्राइडल ब्लाउज का फैशन गेम तो एकदम ही बदल गया। यहां से आप सबसे खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन्स देख सकते हैं, जो इस साल तो वायरल हुए ही, अलगे साल भी ट्रेंड करेंगे।
ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन्स 2025 (pic credit: pinterest)
Year ender 2025 Bridal Blouse Designs: साल 2025 में काफी कुछ बदला है। बदलते वक्त के साथ सबसे ज्यादा बदला है लड़कियों का फैशन। ब्राइडल लुक के लिए लड़कियां अब पहले जैसे सिंपल ब्लाउज नहीं कैरी करतीं, बल्कि डिजाइनर और अलग-अलग तरह के ब्लाउज पहनती हैं। अब चूंकि साल 2025 खत्म होने पर है तो यहां हम आपको इस साल के कुछ बेहतरीन ब्लाउज डिजाइन दिखा रहे हैं। ये डिजाइन्स अगले साल भी ट्रेंड में रहने वाले हैं।
Beautiful Blouse Designs For Bride-

डीप वी नेक ब्लाउज डिजाइन (pic credit: pinterest)
डीप वी नेक वाले ब्लाउज तो लगभग हर लड़की के पास होते ही हैं। खासतौर से ब्राइडल लुक के लिए लड़कियां इस तरह के ब्लाउज को जरूर पहनती हैं। ये लहंगे की खूबसूरती बढ़ा देता है। बस आप इसके नेक को अपने हिसाब से बड़ा या छोटा करवाएं।

स्वीटहार्ट नेक ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन (pic credit: pinterest)
स्वीट हार्ट नेक वाला ब्लाउज साल 2025 में खूब छाया रहा। लहंगे के साथ ये चोली दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। अगले साल भी इस डिजाइन का बोलबाला देखने को मिलेगा।

ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन (pic credit: pinterest)
ब्राइडल ब्लाउज के बैक की बात करें तो झालर वाले बैक डिजाइन से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। इस डिजाइन में कई सारे मोती के झालर लगे होते हैं। साथ ही डोरियां भी लगी होती हैं, जो काफी हसीन लगती हैं।

यूनिक ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन (pic credit: pinterest)
साल 2025 में ब्लाउज का ये यूनिक नेक कट डिजाइन भी काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा। लड़कियों के शादी के जोड़े पर ऐसा ब्लाउज भी काफी ज्यादा नजर आता है। ऐसे ब्लाउज आगे से डिजाइनर और बैक साइड से थोड़े सिंपल होते हैं।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल