World Hindi Day 2025 Wishes Quotes, Shayari, Messages in Hindi: आज विश्व हिंदी दिवस है। साल 2006 से हर साल यह यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व हिंदी दिवस का मकसद हिंदी भाषा की बढ़ती वैश्विक पहचान और सम्मान को दर्शाना है। दरअसल अब हिंदी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के दूसरे देशों में भी महत्वपूर्ण भाषा का स्थान रखती है। ऐसे में भारत सरकार ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की ताकि हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिष्ठा मिल सके। इस खास दिन पर हम यह संकल्प लेते हैं कि हिंदी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और इसे पूरी दुनिया में फैलाने की दिशा में काम करें। विश्व हिंदी दिवस की लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने किसी करीबी या सहकर्मी को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं:
World Hindi Day 2025 Wishes in Hindi |Vishwa Hindi Diwas Quotes, Messages, Slogan, Shayari, Images in Hindi
1. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,
क्या प्यार देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है,
हिंदी ही जिसका नारा है।
विश्व हिंदी दिवस की बधाई।
2. हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है, जो अ अनपढ़ से शुरू होकर ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

World Hindi Day 2025 Wishes Images
3. विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
4. आओ मिलकर हिंदी का सम्मान करें,
अपने देश का मान करें।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
5. कबीर का गायन है हिंदी, सरल शब्दों में कहा जाए, तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।
विश्व हिंदी दिवस की बधाई।
6. सरस, सरल मनोहरी है, अपनी हिंदी प्यारी है।
विश्व हिंदी दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

World Hindi Day 2025 Wishes Quotes
7. सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है।
जात-पात के बंधन को तोड़ें, हिंदी सारे देश को जोड़ें।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
8. सबकी सखी हैं मेरी हिंदी,
जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी,
देवनागरी हैं इसकी लिपि,
संस्कृत हैं इसकी जननी,
हर साहित्य की हैं ये ज्ञाता,
सुंदर सरल हैं इसकी भाषा।
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
9. वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
10. हिंदी का सम्मान करें,
आओ हम मृदु भाषा का गुणगान करें।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

World Hindi Day 2025 Wishes Messages
11. जैसे रंगों के मिलने से
खिलता है बसंत,
वैसे ही आपस में हमें मिलाती है हिंदी,
हर तरफ बोली जाती है हिंदी,
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी को बधाई!
12. जैसे रंगों के मिलने से खिलता है बसंत,
वैसे भाषाओं की मिश्री सी बोली है हिंदी
विश्व हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
बता दें कि भारत की राजभाषा हिंदी महज एक भाषा नहीं है बल्कि यह दुनिया भर में लोगों को जोड़ने और एकता बनाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। हिंदी भाषा न सिर्फ हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर और गर्व का प्रतीक है, बल्कि दुनिया भर में इसे अपनाया जा रहा है।
