लाइफस्टाइल

World Environment Day 2024 Wishes, Slogans in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस आज, इन स्लोगन्स के जरिए अपनों को दें बधाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 5, 2024, 06:25 AM IST

World Environment Day 2024 Wishes, Slogans in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस आज सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के बीच जागरूकता फैलाना चाहते हैं तो स्लोगन, संदेश, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।

Image

World Environment Day 2024 Wishes

World Environment Day 2024 Wishes, Slogans in Hindi: पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेजऔर दफ्तरों से लेकर हर जगह पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक थीम के जरिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘Land Restoration, Desertification And Drought Resilience’ है। इस थीम का फोकस 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। विश्व पर्यावरण दिवस पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए स्लोगन और संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों के बीच जागरूकता फैलाना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, स्लोगन, शायरी भेज सकते हैं।

World Environment Day 2024 Wishes, Slogans in Hind

1. पेड़-पौधे हैं लाभकारी,

पर्यावरण के लिए हैं हितकारी।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

2. पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट,

ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

3. पेड़-पौधों में रहते है भगवान,

पर्यावरण संरक्षण में करें योगदान।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

4. पर्यावरण की रक्षा में दीजिए योगदान,

इससे हमारा देश बनेगा महान।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

5. चारों तरफ हो हरियाली ही हरियाली,

पर्यावरण संरक्षण से आए जीवन में खुशहाली।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

6. पृथ्वी पर जीवन का कोई अधिकार नहीं है,

यह हम सबका कर्तव्य है। जीवन बचाएं, पेड़ लगाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024

7. मां की ममता और पेड़ का दान,

दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण।

स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा,

है जीवन जीने की अनमोल दवा।

8. प्रकृति ही हमारा घर है, इसका सम्मान करें

पर्यावरण को नष्ट करना ही खुद को नष्ट करना है।

Happy World Environment Day 2024

9. आओ साथी प्रदूषण को रोकें, मिलकर हर एक जीवन को बचाएं

प्लास्टिक का करें बहिष्कार, धरती को बनाएं हरा भरा संसार।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

10. अगर प्रदूषण जो इतना फैलाएंगे,

तो आपदाओं से कैसे बच पाएंगे।

कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से,

पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।

विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article