लाइफस्टाइल

World Environment Day Date, History, Theme: आज है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 5, 2024, 09:20 AM IST

World Environment Day Date, History, Theme: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस दिन जगह जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और लोगों के बीच पर्यावरण की देखभाल को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि क्या है विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और क्या है इसका महत्व।

Image

world environment day 2024

World Environment Day Date, History, Theme: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को ये बताना है कि पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी है। अगर आप स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। पर्यावरण दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है।

कब हुई थी पर्यावरण दिवस की शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान की गई थी। स्टॉकहोम सम्मेलन में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने एक व्याख्यान भी दिया था। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह भारत का पहला कदम था। इस ऐतिहासिक घटना ने वैश्विक पर्यावरण कूटनीति की शुरुआत को चिह्नित किया। पहला विश्व पर्यावरण दिवस साल 1974 में सेलिब्रेट किया गया था। इस साल का थीम "केवल एक पृथ्वी" रखा गया था।

क्या है पर्यावरण दिवस का उद्देश्य

इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाना है। साथ ही लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल प्रभाव आदि के बारे में जागरूक करना है।

क्या है विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "हमारी भूमि" रखा गया है। हमारे भविष्य। WE #GenerationRestoration हैं।” सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस 2024 वैश्विक समारोह की मेजबानी करेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article