लाइफस्टाइल

World Coconut Day 2025: आज है विश्व नारियल दिवस, इस खास दिन पर ट्राई करें नारियल की ये वाली यूनिक रेसिपीज

World Coconut Day 2025: विश्व नारियल दिवस पर आज अगर आप भी नारियल का यूज कर कुछ बहुत ही यूनिक और टेस्टी सा बनाना चाहते हैं। तो ये वाली रेसिपीज ट्राई कर सकचते हैं, मीठे तो नमकीन की ये वाली डिशेज आपके घर में हर किसी को पसंद आने वाली है। देखें रेसिपी इन हिंदी -

Image

World Coconut Day 2025 - Nariyal Recipe

World Coconut Day 2025: हर साल 2 सितंबर की तारीख को वैश्विक स्तर पर नारियल दिवस मनाया जाता है। इसका महत्व नारियल के महत्व तो फायदों से दुनिया को अवगत कराना है। ये खास दिन नारियल की खेती से जुड़े लोगों को सम्मान देने के लिए भी विशेष महत्व रखता है। नारियल सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है, इसमें विटामिन, मिनरल से लेकर एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। आज विश्व नारियल दिवस के इस खास दिन पर यहां देखें नारियल से बनने वाली 2 यूनिक और आसान, लजीज रेसिपीज जो न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि हेल्दी भी हैं।

Coconut Recipe in Hindi, नारियल की रेसिपी -

यहां हम आपको विश्व नारियल दिवस पर एक मीठाई तो एक नमकीन की रेसिपी बताएंगे, जो आप नारियल का यूज कर बना सकते हैं।

नारियल की बर्फी रेसिपी

नारियल की बर्फी बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है। जिसे बनाना भी बुहत आसान होता है। देखें नारियल की बर्फी की रेसिपी इन हिंदी -

सामग्री

1 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ

1 चम्मच घी

3/4 कप खोया

1/2 कप चीनी

1/2 कप पानी

घी लगी हुई एक प्लेट

नारियल बर्फी की विधि

नारियल की स्वादिष्ट बर्फी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में घी और खोया लेना है। खोए को नॉर्मल होने तक अच्छे से भून लेना होगा। फिर उसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें, इसमें आपको नारियल मिलाना है और एक तरफ रख देना है। फिर एक दूसरे पैन में पानी के साथ चीनी को अच्छे से घुल जाने तक चला लें और उबाल लें। चाश्नी को गाढ़ा होने तक पकाएं फिर इसमें तुरंत ही खोया वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आपको जल्दी से घी लगी हुई प्लेट में मोटी लेयर लगाकर ठंडा होने तक सेट होने देना है। और बस आपकी नारियल की बर्फी तैयार है, इसे तेज धार वाले चाकू से काटकर सर्व करें।

नारियल की पेटीस की रेसिपी

नारियल या खोपरा वाली पेटीज मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत ही चाव से खाई जाती है। देखें स्वादिष्ट नारियल पेटीज कैसे बनाते हैं -

सामग्री

500 ग्राम उबले हुए आलू

6-7 चम्मच चावल का आटा

नमक

छोटा नारियल कद्दूकस किया हुआ

अरदक हरी मिर्च का पेस्ट

चीनी

नींबू का रस

किशमिश

काजू

तेल

खोपरा पेटीज की विधि

स्वादिष्ट सी खोपरा पेटीज बनाने के लिए आपको सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करके उसमें नमक और चावल के आटे के साथ मिलाकर गूंथ लेना है। फिर एक कटोरी में कसा हुआ नारियल और उसमें अन्य मसाले डालकर बढ़िया सी स्टफिंग तैयार कर लेनी है। अब आलू का मिश्रण लें और उसमें नारियल की स्टफिंग भर दें और इसकी बॉल तैयार कर लें। और बस इन्हें डीप फ्राई या एयर फ्राई कर लें इन्हें आप चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article