शहर

दिल्ली के सीलमपुर में मर्डर, बाइक पर बैठे युवक को मारी गोली

दिल्ली के सीलमपुर में देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी संदीप लांबा के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Image

सीलमपुर में वसीम की हत्या

दिल्ली : सीलमपुर इलाके से बुधवार की रात एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गौतमपुरी की गली नंबर 10 के पास वसीम नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, आज रात करीब 8 बजे वसीम अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वसीम के गले के पास गोली मार दी। गोली लगने से वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी संदीप लांबा के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article